भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की जिला इकाई मैहर का गठन, पत्रकारों में उत्साह

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की जिला इकाई मैहर का गठन, पत्रकारों में उत्साह

मैहर, मध्यप्रदेश। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश भार्गव जी की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्री उपेन्द्र गौतम जी के निर्देशानुसार, प्रदेश महासचिव सम्माननीय श्री रामगोपाल बंसल जी के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा जी के कुशल नेतृत्व के साथ जिला इकाई मैहर का गठन किया गया। इस गठन में क्षेत्र के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों को शामिल कर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। नई इकाई के गठन से स्थानीय पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को उठाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ देशभर में पत्रकारों का एक प्रमुख संगठन है। यह संगठन का की स्थापना सन् 1950 में किया गया,जो लंबे समय से पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की आवाज उठाने का कार्य करता आ रहा है। यह संगठन पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपनी समस्याएँ रख सकते हैं और सामूहिक रूप से समाधान खोज सकते हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में इसकी इकाइयाँ सक्रिय हैं और आज से मैहर में भी विशेष रूप से सक्रिय हो कर कार्य करेगा। मैहर क्षेत्र में पत्रकार लंबे समय से एक ऐसे संगठन की आवश्यकता महसूस कर रहे थे, जो उनकी आवाज बने और उन्हें एकजुट कर सके। स्थानीय पत्रकारों का मानना है कि इस इकाई के गठन से पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी और समाज में उनकी भूमिका और मजबूत होगी। गठन के लिए आयोजित बैठक में वरिष्ठ पत्रकारों ने अध्यक्षता की। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मनोज मिश्रा,उपाध्यक्ष देवेश शर्मा, राकेश अग्रवाल, सूर्यकांत द्विवेदी, रविशंकर द्विवेदी, महासचिव श्री निवास मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज गौतम,सचिव कमल सिंह मकराम, दीपक तिवारी, शिवकुमार द्विवेदी, अभिषेक चौरसिया,सहसचिव राजेश सिंह, ऋषिकेश पाण्डेय, मधु गुप्ता, मुस्कान भुजवा, कार्यकारिणी सदस्य श्रेयांस सोनी, दीपक बड़ौलिया, सुनील कोरी, लक्ष्मी साहू, इंद्रभान सिंह बघेल, समित संतानी और अन्य पदों पर पत्रकारों को जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संगठन के उद्देश्य और संकल्प

नई इकाई ने कई संकल्प लिए हैं:  

– पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना।  

– निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।  

– समाज के हित में कार्य करना और जनजागरूकता फैलाना।  

– पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण और कार्यशालाओं का आयोजन करना।  

– प्रशासन और समाज के बीच सेतु का कार्य करना।  

पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा।  गठन के बाद जिला अध्यक्ष श्री मनोज मिश्रा ने उत्साह व्यक्त किया। उनका कहना है कि अब उन्हें एक ऐसा मंच मिला है, जहाँ वे अपनी समस्याएँ रख सकते हैं और सामूहिक रूप से समाधान पा सकते हैं। सभी पदाधिकारियो ने भी कहा कि संगठन पत्रकारों को एकजुट करेगा और उनकी आवाज को बुलंद करेगा। समाज के विभिन्न वर्गों ने भी इस कदम का स्वागत किया। उनका मानना है कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और यदि वे संगठित रहेंगे तो समाज की समस्याओं को और मजबूती से सामने ला सकेंगे। जिले में नई इकाई ने भविष्य के लिए कई योजनाएँ बनाई हैं। इनमें पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएँ, संगोष्ठियाँ और सामाजिक कार्यक्रम शामिल हैं। संगठन ने यह भी तय किया है कि वह प्रशासन के साथ संवाद स्थापित करेगा और पत्रकारों की समस्याओं को हल करने के लिए ठोस कदम उठाएगा।  भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की जिला इकाई मैहर का गठन पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल पत्रकारों को एक साझा मंच मिला है, बल्कि समाज में उनकी भूमिका भी और मजबूत होगी। संगठन ने संकल्प लिया है कि वह निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देगा और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करेगा।

Leave a Comment

Read More