आकांक्षी ब्लॉकबजाग के सरवाही और चाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ‘कायाकल्प’ मूल्यांकन संपन्न

आकांक्षी ब्लॉकबजाग के सरवाही और चाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का ‘कायाकल्प’ मूल्यांकन संपन्न

डिंडोरी,,आकांक्षी विकासखंड बजाग के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को परखने और उन्हें बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), भोपाल के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवाही एवं चाड़ा में ‘कायाकल्प पीयर फाइनल मूल्यांकन’ की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।कायाकल्प अभियान का प्राथमिक उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे मानकों को सुदृढ़ करना है। इसके माध्यम से हितग्राहियों को न केवल उपचार, बल्कि एक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण वातावरण में स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना सुनिश्चित किया जाता है।

निरीक्षण दल एवं अधिकारी

इस मूल्यांकन प्रक्रिया में विशेषज्ञ टीम के रूप में डॉ. नैंसी पांडे एवं प्रिया प्रजापति उपस्थित रहीं, जिन्होंने बारीकी से अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. चंद्रशेखर धुर्वे, नीति आयोग के प्रतिनिधि डॉ. विकास जैन, मेडिकल ऑफिसर डॉ. अर्जुन विश्वास और डॉ. नयन आवश्या सहित बीपीएम लल्ला यादव उपस्थित रहे।

भविष्य की योजना: NQAS की ओर बढ़ते कदम

बीएमओ डॉ. चंद्रशेखर धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि:

> “स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प की यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। आगामी समय में बजाग ब्लॉक के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों को कायाकल्प और NQAS (National Quality Assurance Standards) के मानकों पर खरा उतरने के लिए तैयार किया जा रहा है।” मूल्यांकन के दौरान नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही। टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, औषधियों के रखरखाव और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Comment

Read More