रफ्तार का कहर: आधी रात को लापरवाही बनी खतरा, बालाजी ज्वेलर्स के सामने मची अफरा-तफरी

रफ्तार का कहर: आधी रात को लापरवाही बनी खतरा, बालाजी ज्वेलर्स के सामने मची अफरा-तफरी

डिंडोरी।शहर में तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों पर लगाम कसने के तमाम दावों की पोल एक बार फिर आधी रात को खुल गई। बीती रात लगभग 1:30 बजे एक तेज रफ्तार कार MP52 CA 1134 ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार MP20C63863 को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सीधे बालाजी ज्वेलर्स के सामने बने बाउंड्री वॉल से जा टकराई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार 100 से अधिक बताई जा रही है। टक्कर होते ही आजू बाजू अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के रहवासी अपने घरों से बाहर निकल आए।

इसी बीच कार में सवार चालक सहित दो अन्य युवक मौके का फायदा उठाकर वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर ले कर जांच की जा रही है । पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार युवकों की पहचान की जा सके। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने और लापरवाही की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि आखिर शहर में रात के समय तेज रफ्तार वाहनों पर निगरानी क्यों नहीं है? कब तक रफ्तार का यह कहर यूं ही सड़कों पर जान का खतरा बनकर दौड़ता रहेगा?

Leave a Comment

Read More