वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर और शहपुरा में अनुभूति कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों ने किया वन भ्रमण

वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर और शहपुरा में अनुभूति कार्यक्रम आयोजित विद्यार्थियों ने किया वन भ्रमण

डिंडोरी।सामान्य वन मंडल अंतर्गत रेंज दक्षिण समनापुर और शहपुरा में द्वितीय अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन वन मंडल अधिकारी डिंडोरी अशोक सोलंकी के निर्देशन में किया गया।वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर अंतर्गत वन ग्राम कन्हारी कक्ष क्रमांक 567 (A) में स्थित अग्नि झोझा जल प्रताप में किया गया।जहां हाई स्कूल धुरकुटा, माध्यमिक शाला धुरकुटा,अजगर, ढाबा,रंजरा और बंजरा विद्यालयों के के 126 विद्यार्थी शामिल हुये।उपवन मंडल अधिकारी सुरेंद्र जाटव के मार्गदर्शन में आयोजित इस अनुभूति कार्यक्रम में रेंजर रेवा सिंह परस्ते और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।वहीं वन परिक्षेत्र शहपुरा में सुनील अशोक उपवन मंडल अधिकारी शहपुरा के मार्गदर्शन एवं जे.पी.वास्पे वन परिक्षेत्र अधिकारी शहपुरा की उपस्थिति में अनुभूति शिविर का आयोजन बीट खुर्सीपार, (लटाशंकर, पायलीघुघरी)में किया गया।अनुभूति कार्यक्रम में शासकीय एकीकृत हायर सेकंडरी स्कूल रयपुरा से 40 छात्र-छात्राएं एवं 02 शिक्षक, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मोहराकला से 40 छात्र-छात्राएं एवं 02 शिक्षक,शासकीय हाई स्कूल पायलीघुघरी से 30 छात्र-छात्राएं एवं 02 शिक्षक, शासकीय हाई स्कूल मानिकपुर से 20 छात्र,02 शिक्षक कुल 130 छात्र-छात्राएं एवं 08 शिक्षकगण उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति वंदना, सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात सभी छात्र-छात्राओं को अनुभूति किट प्रदाय किये जाने के पश्चात अनुभूति मास्टर ट्रेनर शोभित राम बनवासी एवं अमृत सिंह मसराम अनुभूति प्रेरक के द्वारा कैंप स्थल पर अनुभूति की संक्षिप्त ब्रीफिंग की जानकारी,अनुभूति की थीम “मैं भी बाघ”, “हम हैं बदलाव”,” हम हैं धरती के दूत” की जानकारी दिया गया ।

इसके बाद अनुभूति की आचार संहिता तथा दिनभर की शेड्यूल बताकर छात्र-छात्राओं को दो ग्रुपों में बांटकर प्रकृति पथ पर घास,सुखे पत्ते, वृक्षों, झाड़ी,औषधि पौधो की पहचान उनकी उपयोगिता, महत्व तथा उनका संरक्षण एवं संवर्धन की जानकारी दिया गया , जीवाश्म,दीमक की बामी, मधुमक्खी के छत्ते,बया पक्षी का घोंसला, शाकाहारी, मांसाहारी वन्य जीव, सर्प,गिद्ध, पक्षी इत्यादि की जानकारी प्रकृति पथ पर दिया गया , वापस होकर अनुभूति लोगों पर सामूहिक फोटोग्राफी लिया गया दोपहर भोजन उपरांत साहसिक गतिविधियां, खाद्य-जाल, खाद्य- श्रृंखला, “मैं हूं कौन”खेल की रोचक जानकारियां, क्विज प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, अनशिले कपड़े से थैला निर्माण, मिशन लाइफ के सिद्धांतों से परिचित कराना,वन विभाग की संरचना, प्रमुख दायित्व एवं चुनौतियों से अवगत करना,फीडबैक फॉर्म भरवाने के तत्पश्चात पुरस्कार वितरण, शपथ ग्रहण,सामूहिक अनुभूति गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ इस कार्यक्रम में श्री ओम प्रकाश धुर्वे विधायक शाहपुरा, श्रीमती प्रियंका आर्मो जनपद अध्यक्ष शहपुरा, श्री संतोष साहू उपाध्यक्ष भाजपा श्री हीरेंद्र मरावी मंडल अध्यक्ष शहपुरा श्री झनक लाल झरिया जनपद सदस्य,श्री चमरा सिंह तिलगाम जनपद सदस्य, श्रीमती रोशनी वरकडे सरपंच ,परिक्षेत्र के समस्त वन अमले, वन सुरक्षा समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More