घर-जमीन और सुरक्षा का सवाल: शाहपुर में कार्रवाई के बाद भय में पीड़ित परिवार”
शाहपुर : बिना नोटिस, सूचना के विधायक ने खड़े होकर हटवाया अतिक्रमण
ग्राम पंचायत को तहसीलदार की कार्यवाही की नहीं जानकारी
कार्यवाही के बाद छुटभैयो की गुंडागर्दी, पुलिस निष्क्रिय
शातिर बदमाश मुबीन खान के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक से हुई शिकायत

डिंडौरी, बुधवार को शाहपुर कस्बे में तहसीलदार द्वारा पलकी रोड पर बुलडोजर द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही के दौरान शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे भी मौके पर मौजूद रहे जिनके साथ महिला का विवाद और विधायक की मौजूदगी चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित परिवार द्वारा अनाधिकृत रूप से इनकी भूमि पर बुलडोजर चलवाए जाने और मौके पर कथित छुटभैया लोगों द्वारा महिला से अभद्रता किए जाने की शिकायत जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खसरा क्रमांक 461/2 पर लगी फेंसिंग को हटाया गया है जिसे शिकायतकर्ता सत्यप्रकाश शुक्ला, द्वारा अपने चार भाइयों की भूमि बताया जा रहा है जिस पर बिना किसी सूचना और नोटिस दिए तज़सीलदार द्वारा 28 जनवरी 2026 को बुलडोजर चलाकर फैंसिंग हटाई गई। इस पूरी कार्यवाही के खिलाफ आपत्ति आपत्ति दर्ज कराते हुए पीड़ित परिवार ने गुरुवार को ही मामले की शिकायत जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से करते हुए परिवार की सुरक्षा की मांग की।
अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही के दौरान छुटभैया नेताओं और शातिर बदमाश की गुंडागर्दी
इस पूरी कार्यवाही पर लगातार लोग सवाल खड़े कर रहे है। जिस परिवार की भूमि पर कार्यवाही की गई है और अतिक्रमण का आरोप है उसके पास नगर में ही पर्याप्त जमीनें है। उन्हें अपना पक्ष रखने का समय दिए बिना, बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के कार्यवाही किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यवाही के दौरान मौके पर अन्य गैर शासकीय लोगों द्वारा लगातार गुंडागर्दी की जाती रही वही अतिक्रमण हटाए जाने के बाद भूमि पर जबरन मुरम आदि डालकर अवैध कब्जा और गुंडागर्दी की जा रही है। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला द्वारा किए जाने पर पुलिस द्वारा आरोपियों पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को घटना की जानकारी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय और पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक द्वारा पीड़ित परिवार की शिकायत की जांच एस डी ओ पी से कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए।
शातिर बदमाश द्वारा गुंडागर्दी की शिकायत
पीड़ित परिवार द्वारा की गई शिकायत के अनुसार शाहपुर निवासी मुबीन खान द्वारा अभद्र व्यवहार एवं जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दंपति द्वारा पुलिस अधीक्षक से गुरुवार को की गईं है। शिकायत में पीड़ित अंजना शुक्ला पति सत्य प्रकाश शुक्ला निवासी शाहपुर ने बतलाया कि मेरे बगीचे में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से मुरूम डाली जा रही थी। जिसका मैं वीडियों बना रही थी। महिला का आरोप है कि उसी दरमियान वहां पर खड़े मुबीन खान द्वारा मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। साथ ही मुझे गाली गलौज कर मुझे एवं मेरे परिवार को जान से मारने समेत मेरे और मेरे परिवार के ऊपर मुबीन खान द्वारा गाडी चढ़ाने की बात कही गई। यह घटना प्रदीप साहू उर्फ चीकू ने भी देखी व सुनी। पीड़ित महिला ने बतलाया कि मेरे पति सत्यप्रकाश को आंखो से दिखता नही है, उन्हें भी धमकी दी गई है। महिला ने बताया कि मेरे घर में हम दोनों के अलावा अन्य कोई नहीं है। मैं अपने घर गयी तो मुझे अपने घर तक खदेड़ा गया एवं मेरे पति को भी धक्का दिया गया जिससे वो जमीन पर गिर गये। महिला ने बताया कि मुबीन खान आदतन अपराधी है मुबीन खान के ऊपर पहले से ही कई मुकदमें में जिसके चलते तड़ीपार जैसी गम्भीर कार्यवाही हो चुकी है। महिला ने बताया कि मेरे द्वारा शिकायत करने की बात कहने पर मुबीन खान द्वारा कहा गया कि बोला शिकायत के बाद भी मेरा कोई कुछ नहीं सकता है। पूरी घटना मौके पर खडे प्रदीप साहू उफ चीकू ने देखी और सुनी। हमारे द्वारा बुधवार की शाम शाहपुर थाने में लिखित शिकायत भी की गई थी। हमारे द्वारा पावती मांगी गई तो थाना प्रभारी ने कहा कि हस्ताक्षर तो किए गए है वहीं पर्याप्त है। ऐसी घटना से मेरे और परिवार में भय का महौल बना हुआ है। दंपति द्वारा पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई गई है।
इस पूरे मामले में अतिक्रमण हटाए जाने के अलावा पीड़ित परिवार के साथ कुछ कथित लोगों द्वारा किया जा रहा विवाद और अतिक्रमण मुक्त जमीन पर जबरन कब्जे का प्रयास किया जा रहा है वही परिवार को डराए धमकाए जाने से कभी भी बड़े विवाद की स्थिति बन सकती है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को मामले हुई शिकायतों की जांचकर असामजिक गतिविधियों को रोका जाना आवश्यक है। तहसीलदार द्वारा की गई कार्यवाही पर पीड़ित परिवार की आपत्ति और शिकायतों की जांच कराकर उचित कार्यवाही की जावे।











