“प्रकृति से संवाद का सजीव अनुभव: डिंडोरी में ‘अनुभूति कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन”

डिंडोरी,,वन मंडल डिंडोरी सामान्य अंतर्गत दिनांक 28 जनवरी 2026 को अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2025–26 का आयोजन परिक्षेत्र शहपुरा अंतर्गत शिविर स्थल कक्ष क्रमांक 136 अझवार (पुरान पानी) में किया गया। यह आयोजन अशोक कुमार सोलंकी, वनमंडल अधिकारी डिंडोरी के दिशा-निर्देशन एवं सुनील कुमार अशोक, उप वनमंडल अधिकारी शहपुरा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अझवार, बटोधा, चिचरिंगपुर, अमनीपिपरिया एवं सारंगपुर के छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकृति वंदना एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात अनुभूति मास्टर ट्रेनर शोभित राम बनवासी एवं अनुभूति प्रेरक अमृत सिंह मसराम द्वारा विद्यार्थियों को अनुभूति कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य, थीम “मैं भी बाघ”, “हम हैं बदलाव” एवं “हम हैं धरती के दूत” से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों को अनुभूति किट का वितरण कर प्रकृति पथ पर ले जाकर जैव विविधता, पारिस्थितिकी तंत्र, वनस्पतियों, वन्यजीवों, मृदा, वृक्ष संरचना, औषधीय पौधों, पक्षियों, कीट-पतंगों, सरीसृप जीवों तथा वन संरक्षण व संवर्धन की व्यवहारिक जानकारी दी गई।
दोपहर भोजनोपरांत खेल-खेल में संरक्षण शिक्षण के अंतर्गत कबड्डी, रस्साखींच, क्विज, चित्रकला, अनसिले कपड़े से थैला निर्माण, शपथ ग्रहण एवं सामूहिक अनुभूति गीत “हम हैं धरती के दूत” के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन में इको-फ्रेंडली सामग्री का उपयोग किया गया।

कार्यक्रम में विधायक शाहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे, वनमंडल अधिकारी अशोक कुमार सोलंकी, बद्री साहू महामंत्री भाजपा, राजकिशोरी ठाकुर जनपद उपाध्यक्ष डिंडोरी, मनोहर ठाकुर, सुशील राय, कीर्ति गुप्ता जनपद सदस्य, रेवा पाण्डेय, राजकुमार साहू, अंकित गुप्ता मंडल अध्यक्ष सहित वन विभाग का समस्त अमला, समिति सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











