नेहा मारव्या का स्थानांतरण, अंजू पवन भदौरिया बनीं डिंडौरी की नई कलेक्टर”

“नेहा मारव्या का स्थानांतरण, अंजू पवन भदौरिया बनीं डिंडौरी की नई कलेक्टर”

डिंडौरी – जिले में पदस्थ तेज़तर्रार और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए चर्चित कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या (IAS 2011 बैच) का स्थानांतरण कर दिया गया है। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा 30 सितम्बर की देर शाम जारी आदेश में कुल 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिसमें श्रीमती मारव्या का नाम भी शामिल है। उन्हें संचालक, विमुक्त घुमंतु एवं अर्ध घुमंतु जनजाति, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से जिले के कुछ नेताओं और भ्रष्ट अफसरों का एक गिरोह उनके तबादले को लेकर सक्रिय थी। पारदर्शिता और सख्ती से काम करने के कारण वे विरोधियों के निशाने पर थीं। यही वजह रही कि उनके तबादले को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलों का दौर जारी था, जिस पर अब मंत्रालय के आदेश से विराम लग गया है। वहीं, 2014 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया को डिंडौरी का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में रायसेन जिला पंचायत में CEO के पद पर पदस्थ थीं। युवा और ऊर्जावान प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पहचानी जाने वाली श्रीमती भदौरिया के आने से जिले में नई कार्यसंस्कृति की उम्मीद जताई जा रही है। जनता के बीच लोकप्रिय और सख्त प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पहचान बनाने वाली श्रीमती नेहा मारव्या ने अपने कार्यकाल में कई संवेदनशील और विकासोन्मुखी निर्णय लिए। उनके स्थानांतरण की खबर से जिले के लोगों में निराशा देखी जा रही है, जबकि नई कलेक्टर से जनता को नई ऊर्जा और विकास की उम्मीदें हैं।

डिंडौरी अब प्रशासनिक बदलाव के नए दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां जनता पुरानी कलेक्टर की सख्ती को याद करेगी और नई कलेक्टर से बेहतर भविष्य की आस लगाए बैठी है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।