तेज रफ्तार का कहर: खाम्हा तिराहा पर बाइक–ऑटो भिड़ंत, दो गंभीर, चालक फरार

तेज रफ्तार का कहर: खाम्हा तिराहा पर बाइक–ऑटो भिड़ंत, दो गंभीर, चालक फरार

डिंडौरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर स्थित खाम्हा तिराहा पर शनिवार शाम करीब 5 बजे बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुकर्रामठ निवासी 45 वर्षीय राममिलन राठौर अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ एक महिला  संताईय बाई पति रमेश बनवासी  उम्र 40 वर्ष जैसे ही वे खाम्हा तिराहा के समीप लगभग 5,0 बजे पहुँचे, सामने से आ रही ऑटो से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और 108 एंबुलेंस को खबर दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल डिंडौरी में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। विशेषकर राममिलन की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इधर, हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। खाम्हा तिराहा लंबे समय से दुर्घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की प्रवृत्ति के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं।

Leave a Comment

Read More