जनपद पंचायत करंजिया में बदला नेतृत्व, राजू सिंह उद्दे बने अध्यक्ष

जनपद पंचायत करंजिया में बदला नेतृत्व, राजू सिंह उद्दे बने अध्यक्ष

डिंडौरी, जनपद पंचायत करंजिया के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राजू सिंह उद्दे ने बहुमत हासिल करते हुए जीत दर्ज की है। मुकाबले में निकटतम प्रतिद्वंदी एकता मरकाम को 7-5 मतों से पराजित किया। गौरतलब है कि करंजिया जनपद पंचायत अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे अपराधिक गतिविधियों के चलते लगातार जनपद की बैठकों में अनुपस्थित होने के कारण उनकी सदस्यता समाप्त होने के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव कराई गई। जनपद सदस्यों द्वारा राजू सिंह उद्दे को बहुमत दिया गया। निर्वाचन प्रक्रिया मध्यप्रदेश पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन) नियम, 1995 के नियम 17 के तहत विधिवत संपन्न कराई गई। पीठासीन अधिकारी रामबाबू देवांगन ने मतगणना के बाद परिणाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए राजू सिंह उद्दे को निर्वाचित घोषित किया और उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपा। चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जनपद पंचायत परिसर में बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया।

Leave a Comment

Read More