ग्राम पंचायत विलगढ़ा में रोजगार सहायक की अनुपस्थित से विकास कार्य ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

ग्राम पंचायत विलगढ़ा में रोजगार सहायक की अनुपस्थित से विकास कार्य ठप, ग्रामीणों में आक्रोश


डिंडोरी,,मेहदवानी,, जनपद पंचायत मेहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत-विलगढ़ा में पदस्थ रोजगार सहायक पर पंचायत कार्यालय नहीं आने का गंभीर आरोप लग रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार सहायक पिछले कई महीनों से नियमित रूप से कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे पंचायत के कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि उपस्थिति रजिस्टर में भी लंबे समय से रोजगार सहायक के हस्ताक्षर दर्ज नहीं हुए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार परिवार आईडी, जॉब कार्ड, मनरेगा संबंधी, आय-निवास प्रमाण पत्र की प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के कार्य लंबित पड़े हैं। कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे महीनों से पंचायत कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागीय व्यक्ति के अनुपस्थित रहने से उनका काम नहीं हो पा रहा है। इससे आमजन परेशान है और उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो पंचायत सचिव और सरपंच भी रोजगार सहायक के कार्यालय न आने से परेशान हो रहे है पंचायत के कई कार्य प्रभावित हो रहे। कार्यालय में तालमेल की कमी के कारण शासकीय योजनाओं का कार्य प्रभावित हो रहा है। मनरेगा के तहत मजदूरों के भुगतान, कार्य स्वीकृति और ऑनलाइन रिकॉर्ड में देरी की समस्याएं भी सामने आ रही हैं।

ग्रामवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे जनपद पंचायत स्तर पर शिकायत दर्ज कराएंगे।

इनका कहना है प्रमोद ओझा सीईओ जनपद पंचायत मेहदवानी,,

आपके माध्यम से जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी और उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

Read More