देश के सबसे बड़े संगठन IFWJ का 144वा राष्ट्रीय सम्मेलन 28-29 मार्च 2026 को अमरकंटक में होगा

देश के सबसे बड़े संगठन IFWJ का 144वा राष्ट्रीय सम्मेलन 28-29 मार्च 2026 को अमरकंटक में होगा

मां नर्मदा के उद्गम स्थल में पूरे देश के कोने-कोने से पत्रकारों का समागम

मध्य प्रदेश। देश का सबसे बड़ा और पहला देश भर के पत्रकारों का राष्ट्रीय अधिवेशन पत्रकारो का लोकप्रिय संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन फॅन के तत्वावधान में मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में होने जा रहा है। संस्था जुड़े सभी सम्माननीय पत्रकार साथियों के लिए हर्ष का विषय है कि अमरकंटक, विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमालाओं के मिलन स्थल पर स्थित माँ नर्मदा का उद्गम स्थान (अनूपपुर, म.प्र.) में यह भव्य सम्मेलन होने जा रहा है जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि यह कार्यकम 2 दिन का होगा जिसमे प्रथम दिन में देश के विभिन्न कोने से आए हुए पत्रकार साथियो के साथ चर्चा कर पत्रकार हितो मैं कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे जिन्हें सरकार को भी अवगत कराया जाएगा। वहीं दूसरे सत्र में पत्रकार साथियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा। IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने रजिस्ट्रेशन को लेकर भारतवर्ष के सभी राज्य एवं उनके प्रतिनिधि अपने-अपने प्रदेश से आने वाले पत्रकार साथियों की सूची तैयार करने की बात कही है। ताकि सभी पत्रकार साथियो के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओ में सुगमता रहे। रजिस्ट्रेशन के बाद कार्यक्रम की विधिवत तैयारी की जायेगी। उनके अनुसार सभी पत्रकार साथी यातायात के विभिन्न माध्यम से अपना टिकट कंफर्म करवा सकेंगे।
सभी पदाधिकारियो को अनिवार्य रूप से इस भव्य आयोजन में पधारने का आग्रह किया है, ताकि संस्था की वार्षिक कार्यकारिणी को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जा सके।

Leave a Comment

Read More