सच का सामना न्यूज का खबर का असर : लापरवाही पर गिरी गाज, सचिव निलंबित
जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलाईखार का मामला

डिंडोरी,, बजाग।,,जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलाईखार में लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक शिथिलता और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में आखिरकार प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। मुख्य कार्यपालन ने दिनांक 18.2.2026 को पत्र जारी किया था जिस के आधार पर ग्राम पंचायत बिलाईखार के सचिव बिरसिंह धुर्वे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सचिव पर योजनाओं के क्रियान्वयन में रुचि न लेने, समग्र e-KYC के 545 हितग्राहियों का कार्य लंबित रखने तथा पंचायत मुख्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप थे। इससे ग्रामीणों के कार्य प्रभावित हो रहे थे और सरपंच व ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बन रही थी। सरपंच द्वारा 23.01.2026 को लिखित शिकायत भी की गई थी। इससे पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, लेकिन कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया। वित्तीय अनियमितता के मामले में गठित जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर 1,84,000 रुपये की वसूली का प्रस्ताव रखा गया था। बाद में माननीय न्यायालय, जिला पंचायत डिण्डौरी में प्रकरण दर्ज होने के पश्चात 92,000 रुपये की वसूली का आदेश पारित किया गया। प्रशासन ने इसे म.प्र. पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3 का उल्लंघन मानते हुए म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के नियम-4 के तहत निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में संबंधित सचिव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा तथा मुख्यालय जनपद पंचायत बजाग निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत के कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए ग्राम रोजगार सहायक सुखदेव सिंह धुर्वे को सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सच का सामना न्यूज की मुहिम का असर
ग्राम पंचायत बिलाईखार में प्रशासनिक लापरवाही और वित्तीय गड़बड़ी को लेकर “सच का सामना न्यूज” लगातार प्रमुखता से मुद्दा उठाता रहा। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और जांच व कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हुई। अंततः जिम्मेदार अधिकारी पर निलंबन की कार्रवाई हुई। यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत है कि अब पंचायत स्तर पर लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। “सच का सामना न्यूज” आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहेगा।











