लावारिस मिले दस्तावेज शिक्षिका तक सुरक्षित पहुंचे, आरक्षक कमलेश अहिरवार की ईमानदारी बनी मिसाल

लावारिस मिले दस्तावेज शिक्षिका तक सुरक्षित पहुंचे, आरक्षक कमलेश अहिरवार की ईमानदारी बनी मिसाल

डिंडोरी,,मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। शिक्षिका उर्मिला सिंह के महत्वपूर्ण ओरिजिनल दस्तावेज लावारिस अवस्था में मिले, जिनके खो जाने से उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था। ऐसे समय में पुलिस विभाग के आरक्षक कमलेश अहिरवार (367) ने अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय देते हुए न केवल दस्तावेजों को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया, बल्कि संबंधित शिक्षिका का पता लगाकर उन्हें सकुशल वापस भी सौंप दिया।

आज के दौर में जहां अक्सर लापरवाही और संवेदनहीनता की खबरें सामने आती हैं, वहीं यह घटना विश्वास जगाती है कि ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता अभी भी जिंदा है। आरक्षक कमलेश अहिरवार ने यह साबित किया कि पुलिस की वर्दी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों की भी पहचान है।

शिक्षिका उर्मिला सिंह ने दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर आभार व्यक्त किया। यह घटना न केवल पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत करती है, बल्कि समाज में भरोसे का संदेश भी देती है। ऐसे कर्मठ और ईमानदार police पर हमें गर्व है।

Leave a Comment

Read More