फ्लैग मार्च:होली में कानून और शांति व्यवस्था के मद्देनजर शहर में निकली पुलिस

डिंडोरी।होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।इसी के मद्देनजर सोमवार की शाम शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।पैदल मार्च में एसडीओपी सतीश द्विवेदी,कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुर,ट्रेफिक प्रभारी सुभाष उइके,सूबेदार अभिनय राय सहित तमाम पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस बल के जवानों ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गस्ती अभियान और जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।एसपी वाहनी सिंह ने आम लोगों से आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने का आग्रह किया गया। मालूम हो कि होली को लेकर हरस्तर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे है। जगह-जगह दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है।











