देशभर में बंद हुआ फेसबुक! खुद ही फेसबुक से अकाउंट हुआ लॉगआउट, यूजर्स परेशान

देशभर में बंद हुआ फेसबुक! खुद ही फेसबुक से अकाउंट हुआ लॉगआउट, यूजर्स परेशान

सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक की दुनियाभर में सेवाएं ठप हो गई है। यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट से खुद से ही फेसबुक लॉग आउट हो रहा है। साथ ही इंस्टाग्राम के कई फीचर्स भी ठप्प है। फेसबुक में अचानक आई दिक्कत से यूजर्स काफी नाराज हैं और इसकी शिकायत ‘X’ पर कर रहे हैं। हालांकि अबतक के फेसबुक की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

वहीँ, कुछ यूजर्स ने Instagram के डाउन होने की शिकायत दर्ज कराई है। यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे हैं। कंपनी की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। मालूम होगा कि कैंब्रिज अनालिटिका फेसबुक डेटा लीक के दौरान भी लोगों के फेसबुक अकाउंट खुद से लॉग आउट होने लगे थे। बाद में पता चला की करोड़ों लोगों का डेटा फेसबुक से लीक हो गया। Downdetector के मुताबिक Meta की सर्विसेज भारतीय समयानुसार रात के 8.52 बजे प्रभावित हुई हैं। मोबाइल ऐप सहित वेब सर्विसेज भी ऐक्सेस नहीं हो रही हैं। फेसबुक ऐप भी काम नहीं कर रहा है। Facebook# Social Media पर ये प्रॉब्लम क्यों हो रही है फिलहाल साफ नहीं है। हालांकि अब फिर से फेसबुक ऐप के सर्वर में सुधार होने से ऐप चालू हो गया है।

सच का सामना न्यूज आपको रखे आगे प्रधान संपादक सुशील ठाकुर संपर्क सूत्र 8827938933

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।