शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।

मैहर जिला प्रशासन सहित प्रशासक देवीधाम ने इस नवरात्रि को कुछ अलग यादगार बनाए जाने को लेकर आगामी 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली शारदेय नवरात्रि की तैयारियों सहित व्यवस्था के मद्देनजर तामम आदेश निर्देश जारी किए गए उसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्णय देश के अन्य धार्मिक स्थलों की तरह माई शारदा की नगरी में भी इस नवाचार की शुरुआत की जा रहीं है। प्रशासक देवीधाम दिव्या पटेल ने बताया कि हम तीर्थ स्थल में जाए और मीठा न चढ़ाए मीठा न खाए मैहर में इसकी समुचित व्यवस्था नहीं थी इसलिए अन्य धामों की तरह हम माई शारदा के धाम में उम्दा कोटि के लड्डू दर्शनार्थियों को उपलब्ध कराने का प्रयास है कोशिश यही होगी कि इस माई के लड्डू को हम घर घर तक पहुंचा पाए। प्रशासक दिव्या पटेल ने बताया कि इस नवरात्रि हम पूरे नव दिनों तक अपने अलग अलग आयोजनों के माध्यम से लोगों का ध्यान आकृष्ट करने की भी कोशिश करेंगे। महाशक्ति की महा आरती के आयोजन को भी हम इस बार भव्य बनाए जाने की विशेष तैयारी कर रहे है। चर्चा के दौरान देवीधाम की प्रशासक ने आगे की जो रणनीति तैयार की है जिस दिन ये सारी चीजें धरातल पर दिखेंगी, हम कहते है कि दिव्य मैहर भव्य मैहर जिला प्रशासन की मुखिया अध्यक्ष कलेक्टर मैहर विदिशा मुखर्जी और प्रशासक दिव्या पटेल ने जिस पारदर्शिता के साथ कार्ययोजना बनाई है जिसकी परिणीति बहुत जल्द आप सभी को महसूस होगी। एसडीएम मैहर ने कहा कि हमारा मैहर देवीधाम है यहां नवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है इसलिए धारा 163 के तहत पूरे नगरपालिका क्षेत्र में अंडा मांस प्रतिबंधित किया जाता है। आदेश का उल्लंघन करने वालो के साथ सख्ती से निपटा जायेगा।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस