26.24 करोड़ की धान खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, हरिहर ट्रेडर्स, ग्राम हर्रा के प्रोपराइटर स्वप्निल खनूजा, तथा हरिहर राइस मिल के संचालक सोनेश खनूजा के विरुद्ध खिलाफ FIR के निर्देश

26.24 करोड़ की धान खरीदी में गड़बड़ी का आरोप, हरिहर ट्रेडर्स, ग्राम हर्रा के प्रोपराइटर स्वप्निल खनूजा, तथा हरिहर राइस मिल के संचालक सोनेश खनूजा के विरुद्ध खिलाफ FIR के निर्देश

140 किसानों के नाम, मोबाइल और आधार नंबर के कथित दुरुपयोग से 1.22 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी दर्शाई; शासकीय धान की हेराफेरी और अमानक चावल जमा करने की अनियमितताएं भी जांच में उजागर

डिंडौरी। जिले के बजाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्रा स्थित हरिहर ट्रेडर्स और हरिहर राइस मिल से जुड़ा धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग का मामला गंभीर रूप लेता नजर आ रहा है। जांच दल द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में करोड़ों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं का उल्लेख किए जाने के बाद संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। मामले में ई-अनुज्ञा पोर्टल पर 140 धान विक्रेताओं के नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर का कथित रूप से गलत इस्तेमाल कर धान खरीदी दर्ज करने, भुगतान की असत्य प्रविष्टियां करने, शासकीय धान की हेराफेरी और निर्धारित गुणवत्ता के विपरीत चावल जमा करने जैसे गंभीर बिंदु सामने आए हैं। तहसीलदार बजाग को जांच प्रतिवेदन और संलग्न साक्ष्यों के आधार पर संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने तथा की गई कार्रवाई से कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

140 धान विक्रेताओं के नाम पर 26.24 करोड़ रुपये की खरीदी दर्ज

जांच प्रतिवेदन के अनुसार, ग्राम हर्रा स्थित हरिहर ट्रेडर्स के अनुज्ञाधारी व्यापारी स्वप्निल खनूजा द्वारा ई-अनुज्ञा पोर्टल पर 140 धान विक्रेताओं के नाम, मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर का कथित रूप से गलत उपयोग किया गया। इन विवरणों के आधार पर कुल 1,22,584.50 क्विंटल धान की खरीदी दर्शाई गई, जिसकी कुल राशि 26 करोड़ 24 लाख 23 हजार 68 रुपये 60 पैसे बताई गई है। जांच के दौरान संबंधित धान विक्रेताओं द्वारा वास्तविक रूप से धान का विक्रय नहीं किए जाने और भुगतान प्राप्त नहीं होने की बात सामने आने का उल्लेख किया गया है। इसके बावजूद पोर्टल पर धान खरीदी और विक्रेताओं को भुगतान किए जाने संबंधी प्रविष्टियां दर्ज पाई गईं। जांच प्रतिवेदन में इन प्रविष्टियों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस मामले का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि जिन धान विक्रेताओं के नाम पर खरीदी दर्ज की गई, उनके वास्तविक विक्रय और भुगतान की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जांच में दर्ज तथ्यों की पुलिस विवेचना के दौरान पुष्टि होने पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि कथित खरीदी किस प्रक्रिया के तहत दर्ज की गई और इसके लिए जिम्मेदार कौन-कौन हैं।

कस्टम मिलिंग के लिए मिले शासकीय धान की हेराफेरी का आरोप

जांच प्रतिवेदन में हरिहर राइस मिल की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इसमें मिल के प्रोपराइटर स्वप्निल खनूजा एवं संचालक सोनेश खनूजा के संबंध में कस्टम मिलिंग के लिए प्राप्त शासकीय धान की मिलिंग नहीं करने और धान की हेराफेरी कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने संबंधी अनियमितताओं का उल्लेख है। इसके अलावा, खुले बाजार से घटिया गुणवत्ता का चावल खरीदकर शासन को जमा किए जाने की बात भी जांच प्रतिवेदन में दर्ज है। यदि इन तथ्यों की पुष्टि होती है, तो यह शासकीय धान के उपयोग, कस्टम मिलिंग की प्रक्रिया और शासन को निर्धारित गुणवत्ता का चावल उपलब्ध कराने की व्यवस्था में गंभीर गड़बड़ी का मामला हो सकता है।

निगवानी गोदाम में जमा चावल भी अमानक

जांच प्रतिवेदन में निगवानी गोदाम परिसर में जमा कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) के परीक्षण का भी उल्लेख किया गया है। परीक्षण में चावल अमानक स्तर का पाए जाने की बात कही गई है। साथ ही, कस्टम मिलिंग नीति और संबंधित अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किए जाने संबंधी तथ्य भी सामने रखे गए हैं।कस्टम मिलिंग व्यवस्था के तहत मिलर्स को शासकीय धान की मिलिंग कर निर्धारित मानकों के अनुरूप चावल जमा करना होता है। ऐसे में जमा चावल की गुणवत्ता अमानक पाए जाने और शासकीय धान की मिलिंग में अनियमितताओं के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब पुलिस जांच में धान की वास्तविक उपलब्धता, मिलिंग, चावल की गुणवत्ता और संबंधित अभिलेखों का परीक्षण महत्वपूर्ण होगा।

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत FIR दर्ज कराने के निर्देश

जांच दल ने अपने प्रतिवेदन में सामने आए कृत्यों को प्रथम दृष्टया गंभीर वित्तीय अनियमितता बताते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध से संबंधित माना है। इसके बाद जारी निर्देश में तहसीलदार बजाग को हरिहर ट्रेडर्स, ग्राम हर्रा के प्रोपराइटर स्वप्निल खनूजा तथा हरिहर राइस मिल के संचालक सोनेश खनूजा के विरुद्ध संबंधित पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कहा गया है। निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई जांच प्रतिवेदन में वर्णित तथ्यों और संलग्न साक्ष्यों के आधार पर की जाए। कार्रवाई के बाद संबंधित कार्यालय को इसकी जानकारी देना भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Leave a Comment

Read More

गोरखपुर कृषि उपज मंडी में ईओडब्ल्यू का छापा, धान खरीदी और मिलिंग में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच,,,,,, नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय से जुटाए दस्तावेज, हर्रा राइस मिल भी पहुंची टीम,,,,,, नाबालिग और मजदूरों के नाम पर धान खरीदी दर्शाने का मामला,,,,,,

बटौंधा सेक्टर के उपयंत्री के स्थानांतरण की मांग पर सियासी सवाल, भाजपा के पत्र से शिकायत क्यों?,,,,, पंचायतों के निर्माण कार्यों में स्थानीय ठेकेदारों की भूमिका पर सवाल, 10 प्रतिशत कमीशन के आरोपों की जांच की मांग; शिकायत के पीछे की मंशा भी चर्चा में

एसपी कार्यालय पहुंचीं चार बहनें, टेबल पर रखा पांच लाख रुपये से भरा झोला, बोलीं- साहब, हमें न्याय दिलाइए,,,,, राघवपुर बहुउद्देशीय बांध में डूबी 16 एकड़ जमीन के 29.80 लाख रुपये मुआवजे का विवाद; 10 लाख में समझौते की बात, प्रधान आरक्षक पर पांच लाख लेने और धमकी देने के आरोप है,,,, हेमवती ने पुलिस पर लगाए आरोप को बताया गलत

साप्ताहिक समीक्षा बैठक से नदारद रहे सचिव और रोजगार सहायक, जनपद पंचायत सीईओ ने जारी किए नोटिस,,,,,,,,,, बैठक में अनुपस्थित रहने पर 6 पंचायत सचिवों और 21 ग्राम रोजगार सहायकों पर कार्यवाही, एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी