गोरखपुर कृषि उपज मंडी में ईओडब्ल्यू का छापा, धान खरीदी और मिलिंग में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच,,,,,, नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय से जुटाए दस्तावेज, हर्रा राइस मिल भी पहुंची टीम,,,,,, नाबालिग और मजदूरों के नाम पर धान खरीदी दर्शाने का मामला,,,,,,

 

गोरखपुर कृषि उपज मंडी में ईओडब्ल्यू का छापा, धान खरीदी और मिलिंग में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच,,,,,,

नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय से जुटाए दस्तावेज, हर्रा राइस मिल भी पहुंची टीम,,,,,,

नाबालिग और मजदूरों के नाम पर धान खरीदी दर्शाने का मामला,,,,,,

डिंडोरी। जिले में धान खरीदी और मिलिंग से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं की शिकायत के बाद शुक्रवार को जबलपुर की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने गोरखपुर कृषि उपज मंडी कार्यालय में दबिश दी। टीम यहां धान के क्रय-विक्रय, मिलिंग और संबंधित दस्तावेजों की जांच की और हर्रा स्थित राइस मिल में भी टीम जांच करने पहुंची। जांच के दौरान कार्यालय कृषि उपज मंडी गोरखपुर में दस्तावेज खंगाले गए, और संबंधित कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। फिलहाल कार्रवाई जारी है जिसके चलते अनियमितताओं की वास्तविक स्थिति का निष्कर्ष सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार, ईओडब्ल्यू की टीम इससे पहले जिला नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय पहुंची थी, जहां से धान खरीदी और मिलिंग से संबंधित दस्तावेज जुटाए गए। इसके बाद टीम गोरखपुर कृषि उपज मंडी कार्यालय पहुंची। जांच का दायरा धान खरीदी, मिलिंग, परिवहन और भंडारण से जुड़े रिकॉर्ड तक पहुंचने की संभावना है। गोरखपुर मंडी में जांच के बाद हर्रा राइस मिल टीम पहुंची और पड़ताल की है।

कलेक्टर के निर्देश पर पहले भी हुई थी जांच

धान खरीदी और परिवहन में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आने के बाद कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर 27 अक्टूबर को टीम गठित कर जांच कराई गई थी। इस जांच में हर्रा राइस मिल से धान महाराष्ट्र भेजने के लिए जारी परिवहन परमिट में कथित अनियमितताएं सामने आने की बात कही गई थी। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में धान महाराष्ट्र भेजे जाने से संबंधित रिकॉर्ड भी सामने आए थे। बताया गया था कि परिवहन दस्तावेजों में हजारों ट्रकों के माध्यम से धान महाराष्ट्र भेजे जाने का विवरण मिला था। अब इन दस्तावेजों और धान के वास्तविक परिवहन के बीच मिलान करना जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है।

कागजों में किसान, सूची में नाबालिग और मजदूरों के नाम

पूर्व में हुई जांच के दौरान धान खरीदी के रिकॉर्ड को लेकर भी गंभीर सवाल उठे थे। बताया गया था कि संबंधित मिलर ने जिन किसानों से धान खरीदना दर्शाया, उनकी सूची में 13 वर्षीय नाबालिग का नाम भी शामिल था। इसके अलावा कई मजदूरों के नाम पर भी हजारों क्विंटल धान की खरीदी दर्ज होने की बात सामने आई थी। इन तथ्यों के सामने आने के बाद कागजों में दर्ज किसानों की पहचान, खरीदी गई धान की मात्रा, भुगतान के रिकॉर्ड और परिवहन दस्तावेजों के सत्यापन का मुद्दा महत्वपूर्ण हो गया है। यदि रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति में अंतर पाया जाता है, तो मामले में आगे की कार्रवाई का रास्ता खुल सकता है।

शिकायत की जांच जारी

गोरखपुर कृषि उपज मंडी में की गई कार्रवाई को लेकर ईओडब्ल्यू के डीएसपी चरणजीत सिंह धामी ने बताया कि धान के क्रय-विक्रय में गड़बड़ी को लेकर विभाग को शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल के साथ कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। फिलहाल ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Read More

गोरखपुर कृषि उपज मंडी में ईओडब्ल्यू का छापा, धान खरीदी और मिलिंग में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच,,,,,, नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय से जुटाए दस्तावेज, हर्रा राइस मिल भी पहुंची टीम,,,,,, नाबालिग और मजदूरों के नाम पर धान खरीदी दर्शाने का मामला,,,,,,

बटौंधा सेक्टर के उपयंत्री के स्थानांतरण की मांग पर सियासी सवाल, भाजपा के पत्र से शिकायत क्यों?,,,,, पंचायतों के निर्माण कार्यों में स्थानीय ठेकेदारों की भूमिका पर सवाल, 10 प्रतिशत कमीशन के आरोपों की जांच की मांग; शिकायत के पीछे की मंशा भी चर्चा में

एसपी कार्यालय पहुंचीं चार बहनें, टेबल पर रखा पांच लाख रुपये से भरा झोला, बोलीं- साहब, हमें न्याय दिलाइए,,,,, राघवपुर बहुउद्देशीय बांध में डूबी 16 एकड़ जमीन के 29.80 लाख रुपये मुआवजे का विवाद; 10 लाख में समझौते की बात, प्रधान आरक्षक पर पांच लाख लेने और धमकी देने के आरोप है,,,, हेमवती ने पुलिस पर लगाए आरोप को बताया गलत

साप्ताहिक समीक्षा बैठक से नदारद रहे सचिव और रोजगार सहायक, जनपद पंचायत सीईओ ने जारी किए नोटिस,,,,,,,,,, बैठक में अनुपस्थित रहने पर 6 पंचायत सचिवों और 21 ग्राम रोजगार सहायकों पर कार्यवाही, एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी