12 लाख के सीसी सड़क 12 महीने टिक नहीं पाई,घटिया निर्माण के चलते चंद महीनों में उखड़ गई, सरपंच सचिव के खिलाफ कार्रवाई की दरकार

12 लाख के सीसी सड़क 12 महीने टिक नहीं पाई,घटिया निर्माण के चलते चंद महीनों में उखड़ गई, सरपंच सचिव के खिलाफ कार्रवाई की दरकार

गणेश मरावी,डिंडौरी। जनपद पंचायत अमरपुर के ग्राम पंचायत अमरपुर में सीसी सड़क निर्माण में जमकर अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है। यहां 12 लाख के सीसी सड़क 12 महीने टिक नहीं पाई। ग्रामीणों ने बताया कि घटिया निर्माण कराने के चलते सीसी सड़क चंद महीनों में उखड़ गई है। उक्त सड़क की स्थिति को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उपयंत्री के द्वारा निर्माण कार्य चलने के दौरान मॉनिटरिंग नही किया गया है। अब सरपंच – सचिव और उपयंत्री खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। बता दें ग्राम पंचायत अमरपुर के पोषक ग्राम अमदरी टोला में सरपंच – सचिव के द्वारा 12.54 लाख रु की लागत से 15 वां वित्त योजना के तहत वर्ष 2025 में मुख्य मार्ग से लखन के घर की ओर सीसी सड़क निर्माण कराया गया है। जो चंद महीनों में ही जर्जर हो गई है।  बताया गया कि सरपंच सचिव के द्वारा मापदण्ड को दरकिनार कर सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान निम्न स्तर के सामग्री का उपयोग किया गया है,वहीं पानी तराई नहीं किया गया है,जिसके चलते सड़क से पूरी तरह गिट्टियां निकल गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सीसी सड़क से गिट्टियां निकलने के चलते पैदल चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment

Read More

परिवर्तन हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने करियर काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन,,,,,,,, कानून, मेडिकल, शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में करियर की संभावनाओं से कराया परिचित, लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने की दी सलाह

खनूजा वेयर हाउस से धान के अवैध परिवहन की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,,,,,,,, दूसरे राज्य में धान सप्लाई का मामला, पूर्व में भी मड़ियारास स्थित राईस मिल में भी सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने के लगे थे आरोप