
खनूजा वेयर हाउस से धान के अवैध परिवहन की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,,,,,,,,
दूसरे राज्य में धान सप्लाई का मामला, पूर्व में भी मड़ियारास स्थित राईस मिल में भी सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने के लगे थे आरोप
डिंडौरी। जिले में धान के कथित अवैध परिवहन और दूसरे राज्य भेजे जाने जाने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। बजाग क्षेत्र के हर्रा गाडासरई स्थित खनूजा वेयर हाउस से धान का अवैध परिवहन कर दूसरे राज्य में सप्लाई किए जाने की सूचना मिलने पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की। मौके पर संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम रामबाबू देवांगन एसडीएम बजाग, पुष्पेंद्र अहके, एसडीओपी बजाग विवेक गौतम डिंडोरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की है। हालांकि, अब तक सामने आई आधिकारिक जानकारी में परिवहन किए जा रहे धान की मात्रा, वाहनों की संख्या और जांच के दौरान मिले दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। इस मामले के बीच मड़ियारास स्थित राईस मिल का पुराना मामला भी चर्चा में है, जहां इससे पहले एक ट्रक ड्राइवर ने सरकारी धान महाराष्ट्र भेजे जाने का आरोप लगाया था। ऐसे में धान के भंडारण, परिवहन और उसकी निर्धारित गंतव्य तक आपूर्ति की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जिले में सरकारी धान की खरीदी और भंडारण से जुड़ी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। यदि सरकारी धान को निर्धारित नियमों के विपरीत दूसरे राज्य में भेजा जाता है, तो यह गंभीर जांच का विषय हो सकता है। ऐसे में प्रशासन की मौजूदा कार्रवाई के साथ पुराने आरोपों की स्थिति स्पष्ट होना भी महत्वपूर्ण है। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी प्रशासनिक जांच कार्रवाई के बाद ही धान के परिवहन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और जिम्मेदारी तय करने का रास्ता साफ होगा।











