समनापुर व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, मदन मोहन राय बने अध्यक्ष

समनापुर व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित, मदन राय बने अध्यक्ष

डिंडोरी।समनापुर मुख्यालय में स्थित मां कल्याणी मंदिर दरबार में गुरुवार को व्यापारी संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमे सर्वसम्मति से नई व्यापारी समिति का गठन करते हुये मदन मोहन राय को अध्यक्ष, दिनेश ठाकुर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं सचिव पद पर मनोज केशवानी,सह सचिव राम नरेश राजपूत,दीपक राय को कोषाध्यक्ष और राजेश केवट को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।समनापुर व्यापारी संघ का संरक्षक राजेन्द्र शुक्ला और सुशील साहू को घोषित किया गया है।समिति में विशेष सदस्य के तौर पर भुवनेश्वर पड़वार और लखन बर्मन को स्थान दिया गया है।

इस दौरान क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी को लिखित सूचना देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई। व्यापारियों ने नगर में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन से शीघ्र उचित कदम उठाने की अपील भी की है।नव गठित व्यापारी समिति ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण पर चर्चा की है।

Leave a Comment

Read More

डिंडौरी पुलिस विभाग में फेरबदल, मुकेश बैरागी को विक्रमपुर चौकी की कमान,,,,,,,, अतुल हरदहा बने गोपालपुर चौकी प्रभारी, बसंत गौलिया को मेहंदवानी थाना की जिम्मेदारी; गिरवर सिंह उईके पदोन्नत होकर बने डीएसपी

दशहरा पर्व के मद्देनजर शाम 6 बजे से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध,,,,, कलेक्टेड तिराहा से अवंती बाई चौक तक दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद,,,,, दर्शनार्थियों के लिए दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज