डिंडौरी-मंडला नेशनल हाईवे निर्माण में अनियमितता, कहीं टूटी नालियां तो कहीं सड़क में दरारें,,,,,,,,,,, करोड़ों की परियोजना की गुणवत्ता पर मानकों की अनदेखी के आरोप

डिंडौरी-मंडला नेशनल हाईवे निर्माण में अनियमितता, कहीं टूटी नालियां तो कहीं सड़क में दरारें,,,,,,,,,,,

करोड़ों की परियोजना की गुणवत्ता पर मानकों की अनदेखी के आरोप

डिंडौरी । डिंडौरी से मंडला को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य में अनियमितताएं सामने आने के साथ ही निर्माण की गुणवत्ता मानकों की अनदेखी के भी आरोप लगे हैं। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस मार्ग पर निर्माणाधीन नालियों में जगह-जगह टूट-फूट दिखाई देने, कई स्थानों पर दरारें उभरने और सड़क किनारे जमीन धंसने तक के मामले सामने आ रहे है। सबसे चिंताजनक स्थिति सड़क और नाली के बीच दिखाई देने वाली दरारें हैं, जो निर्माण कार्य की मजबूती और गुणवत्ता को लेकर संदेह पैदा कर रही हैं। वाहन चालकों और नागरिकों ने आरोप लगाये हैं कि जब सड़क और नालियों का निर्माण कार्य अभी चल रहा है, तो फिर इतनी जल्दी दरारें और टूट-फूट कैसे दिखाई देने लगीं हैं। आरोप लगाया गया है कि निर्माण के दौरान निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन किया जा रहा है या फिर जिम्मेदारों की निगरानी में कहीं न कहीं कमी रह गई है?

निर्माणाधीन नालियों में टूट-फूट

नेशनल हाईवे जैसे महत्वपूर्ण मार्ग का निर्माण केवल आवागमन को सुगम बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मजबूत और टिकाऊ होना भी उतना ही आवश्यक है। सड़क के साथ बनाई जा रही नालियां वर्षा के पानी की निकासी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यदि नालियों का निर्माण कमजोर होता है या सड़क और नाली के बीच उचित भराई एवं मजबूती का ध्यान नहीं रखा जाता, तो भविष्य में पानी के रिसाव, मिट्टी के कटाव और सड़क के किनारों के धंसने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में निर्माणाधीन नालियों में दिखाई देने वाली टूट-फूट और दरारों को सामान्य मानकर नजरअंदाज करना उचित नहीं होगा।

जगह-जगह धंस रही सड़क, करोड़ों के प्रोजेक्ट में लापरवाही

डिंडौरी-मंडला नेशनल हाईवे क्षेत्र के विकास और आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग है। इस पर खर्च की जा रही करोड़ों रुपये की राशि का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, सुगम और टिकाऊ सड़क उपलब्ध कराना है। लेकिन यदि निर्माण पूरा होने से पहले ही सड़क के किनारों पर धंसाव और नालियों में दरारों जैसी समस्याएं सामने आने लगें, तो परियोजना की गुणवत्ता की जांच किया जाना जरूरी हो जाता है।

Leave a Comment

Read More

डिंडौरी पुलिस विभाग में फेरबदल, मुकेश बैरागी को विक्रमपुर चौकी की कमान,,,,,,,, अतुल हरदहा बने गोपालपुर चौकी प्रभारी, बसंत गौलिया को मेहंदवानी थाना की जिम्मेदारी; गिरवर सिंह उईके पदोन्नत होकर बने डीएसपी

दशहरा पर्व के मद्देनजर शाम 6 बजे से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध,,,,, कलेक्टेड तिराहा से अवंती बाई चौक तक दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद,,,,, दर्शनार्थियों के लिए दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज