परिवर्तन हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने करियर काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन,,,,,,,, कानून, मेडिकल, शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में करियर की संभावनाओं से कराया परिचित, लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने की दी सलाह

परिवर्तन हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने करियर काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन,,,,,,,,

कानून, मेडिकल, शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में करियर की संभावनाओं से कराया परिचित, लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने की दी सलाह

कीर्ति अहीरवाल जिला ब्यूरो दमोह 

दमोह। परिवर्तन हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी इमलाई द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इमलाई में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावसायिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में करियर बनाने की संभावनाओं की जानकारी देते हुए भविष्य निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता रमेश श्रीवास्तव ने कानून के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून की पढ़ाई के माध्यम से विद्यार्थी अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। यह ऐसा क्षेत्र है, जिसमें अधिवक्ता बनने के बाद जीवनभर स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस करने का अवसर रहता है। इसके अलावा न्यायिक सेवा में प्रवेश कर न्यायाधीश सहित कई महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचा जा सकता है।जिला आयुष चिकित्सालय से पहुंचे डॉ. बृजेश कुलपारिया ने मेडिकल क्षेत्र की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चिकित्सा का क्षेत्र काफी विस्तृत है। इसमें नौकरी के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय और विभिन्न विशेषज्ञताओं में आगे बढ़ने के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार इस क्षेत्र में भविष्य बना सकते हैं। संस्था के काउंसलर मुकेश तिवारी ने विद्यार्थियों को समय का महत्व समझाते हुए कहा कि वर्तमान समय उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यही उम्र लक्ष्य निर्धारित करने और उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करने की है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपनी रुचि के अनुसार क्षेत्र का चयन करें, समय का सदुपयोग करें और पूरी लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।संस्था अध्यक्ष धीरज कुमार अहिरवार ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करना भी है। जब तक हमें यह पता नहीं होगा कि हमें क्या बनना है, तब तक उस दिशा में सही तैयारी करना संभव नहीं है। यदि किसी विद्यार्थी को डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, अधिवक्ता या प्रशासनिक अधिकारी बनना है तो उसे उसी के अनुरूप शुरुआत से तैयारी करनी होगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लक्ष्य के बिना व्यक्ति उस बहती धारा के समान है, जिसे यह पता नहीं कि उसे किस सागर तक पहुंचना है। संस्था के सचिव लोकेंद्र दास ने शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षक बनने के लिए विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न विषयों का चयन कर सकते हैं। शिक्षा का क्षेत्र व्यापक है। इसी के माध्यम से विद्यार्थी शिक्षक बनने के साथ-साथ आईएएस और आईपीएस जैसी प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवाओं तक भी पहुंच सकते हैं। हालांकि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम आवश्यक है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Comment

Read More

परिवर्तन हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने करियर काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन,,,,,,,, कानून, मेडिकल, शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में करियर की संभावनाओं से कराया परिचित, लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने की दी सलाह

खनूजा वेयर हाउस से धान के अवैध परिवहन की सूचना पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई,,,,,,,, दूसरे राज्य में धान सप्लाई का मामला, पूर्व में भी मड़ियारास स्थित राईस मिल में भी सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने के लगे थे आरोप

37.50 लाख के पंचायत भवन में 33 लाख का भुगतान, फिर भी काम अधूरा!,,,,, तेंदूमेर-मोहतरा में सचिव ने उपयंत्री पर लगाया था 10 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप, अब गणेशपुर के सरपंच ने लगाया जबरन बिल लगवाने का आरोप,,,,, बड़ा सवाल: क्या नेताजी के संरक्षण में बच जाएंगे , उपयंत्री या होगी कार्रवाई ?