शहपुरा में मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, गौवंश संरक्षण की उठाई मांग

शहपुरा में मुस्लिम समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, गौवंश संरक्षण की उठाई मांग

डिंडोरी,, |शहपुरा क्षेत्र के मुस्लिम समाज द्वारा गौवंश संरक्षण को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को सौंपा गया। ज्ञापन में गाय को भारतीय संस्कृति एवं आस्था का प्रतीक बताते हुए उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई है। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि देश में करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं गाय से जुड़ी हुई हैं, इसलिए गौवंश संरक्षण के लिए कठोर एवं प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि देशभर में गौवंश से संबंधित बूचड़खानों को बंद किया जाए तथा गाय एवं गौवंश से जुड़े किसी भी प्रकार के व्यापार पर रोक लगाई जाए। साथ ही गौवंश से निर्मित वस्तुओं के आयात-निर्यात को भी प्रतिबंधित करने की मांग रखी गई। समाज के लोगों का कहना था कि गौवंश संरक्षण केवल एक धार्मिक विषय नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सभी धर्मों और समाजों की आस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में भाईचारा, सौहार्द और परस्पर सम्मान बनाए रखने के लिए ऐसे विषयों पर संवेदनशीलता आवश्यक है। इसी भावना के साथ उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजते हुए शासन-प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुस्लिम समाज के कई लोग उपस्थित रहे। इनमें अताउरहमान खान, बहिद खान, मुबीन, इकबाल, आशु, हिदायत, अनस, इमरान सहित अन्य समाजजन शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में गौवंश संरक्षण के लिए प्रभावी कानून और सख्त कार्रवाई की मांग की। मुस्लिम समाज शहपुरा ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनके द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को माननीय राष्ट्रपति तक पहुंचाया जाए, ताकि इस विषय पर उचित निर्णय लिया जा सके।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।