विधायक के पोस्ट के बाद खुली प्रशासन की नींद, एनएच सड़क की बदहाली पर हरकत में आया अमला  शाहपुरा-कुंडम मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम न होने से बढ़ा हादसों का खतरा, एसडीएम ने खुद रुकवाकर लगवाए बैरिकेड

विधायक के पोस्ट के बाद खुली प्रशासन की नींद, एनएच सड़क की बदहाली पर हरकत में आया अमला

 शाहपुरा-कुंडम मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम न होने से बढ़ा हादसों का खतरा, एसडीएम ने खुद रुकवाकर लगवाए बैरिकेड

डिंडोरी। जबलपुर से अमरकंटक तक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे में शाहपुरा से कुंडम के बीच सड़क निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर आखिरकार प्रशासन की नींद खुलती नजर आई। लंबे समय से इस मार्ग पर अत्यधिक अंडूलेशन, असमान सड़क लेवल और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन वाहन चालक सड़क पर झटकों से जूझ रहे थे और कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही थी। मामले ने तब तूल पकड़ा जब क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सड़क की खराब स्थिति को लेकर पोस्ट साझा करते हुए गंभीर सवाल उठाए। विधायक ने लिखा कि जबलपुर से अमरकंटक तक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे में शाहपुरा से कुंडम के बीच सड़क पर अत्यधिक अंडूलेशन होने के कारण वाहन चालकों को भारी झटके लग रहे हैं। सड़क का लेवल सही नहीं होने से वाहन असंतुलित हो रहे हैं और कई सड़क हादसे भी सामने आ चुके हैं। विधायक ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह से शिकायत की गई, जिस पर मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए। निर्देशों के बाद एनएसवी सर्वे मशीन के माध्यम से सड़क की गुणवत्ता की जांच शुरू की गई। विधायक ने जनहित के इस विषय पर त्वरित कार्रवाई के लिए मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। इधर विधायक के पोस्ट के बाद जिला प्रशासन और संबंधित विभाग हरकत में दिखाई दिए। शाहपुरा से कुंडम मार्ग पर निर्माणाधीन और अधूरी पड़ी सड़क पर सुरक्षा संबंधी भारी लापरवाही सामने आई। सड़क पर न तो चेतावनी संकेतक लगाए गए थे और न ही किसी प्रकार के बैरिकेड या सुरक्षा बोर्ड मौजूद थे। ऐसे में दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई थी। स्थानीय नागरिकों ने भी कई बार इस समस्या को लेकर चिंता जाहिर की थी।बताया गया कि यह मामला जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी उठाया गया था, लेकिन इसके बावजूद एनएच पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं की गईं। इसी बीच एसडीएम शहपुरा क्षेत्रीय भ्रमण से लौट रहे थे। मार्ग की स्थिति देखकर उन्होंने स्वयं वाहन रुकवाया और तत्काल अस्थायी बैरिकेड लगवाकर वाहन चालकों को सतर्क करने की व्यवस्था कराई। एसडीएम की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। हालांकि पूरे घटनाक्रम के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब तक केवल शिकायत और हादसों के बाद ही जागेगा। यदि विधायक सोशल मीडिया पर मुद्दा नहीं उठाते तो क्या सड़क की खराब स्थिति और सुरक्षा में लापरवाही ऐसे ही जारी रहती? लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन और एनएच पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करनी चाहिए थी, ताकि आम जनता की जान जोखिम में न पड़े।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।