कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

डिण्डौरी,, जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में थाना कोतवाली डिण्डौरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के परिवहन में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में शराब, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल एवं नगदी सहित कुल 5 लाख 37 हजार 605 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा एवं एसडीओपी सतीष द्विवेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 18 और 19 मई 2026 की दरमियानी रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रायसिटी क्षेत्र में एक मकान के पास संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जितेंद्र कुमार साहू के घर के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी मोटरसाइकिलों और वहां मौजूद तीन व्यक्तियों की घेराबंदी कर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम शुभम कुमार गुप्ता निवासी ग्राम पांकी जिला पलामू झारखंड, पंकज प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम बरवैया जिला लतेहार झारखंड तथा विजय कुमार चौकसे निवासी कछराटोला जिला अनूपपुर बताए। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें रॉयल स्टेज, ब्लेंडर प्राइड, मैजिक मूमेंट और गोवा ब्रांड की कुल 84.39 बल्क लीटर शराब शामिल है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 79 हजार 235 रुपये बताई गई है।
इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और नगदी राशि भी बरामद की। जब्त मोबाइल फोन की कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये तथा दो मोटरसाइकिलों की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों से 53 हजार 370 रुपये नगद भी बरामद किए गए। इस तरह कुल 5 लाख 37 हजार 605 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली डिण्डौरी में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उपनिरीक्षक दिलीप झारिया, प्रधान आरक्षक देवेंद्र पटले, हेमंत झारिया, श्याम तिवारी तथा आरक्षक सतेन्द्र डहेरिया और विनोद माहौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।