शहपुरा में दिनदहाड़े शिक्षक का रुपयों से भरा बैग चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

शहपुरा में दिनदहाड़े शिक्षक का रुपयों से भरा बैग चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

डिंडौरी। जिले के शहपुरा नगर में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई, जहां एक अज्ञात युवक शिक्षक का रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक बैंक से करीब 50 हजार रुपये निकालकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वे शहपुरा नगर स्थित एक चाय दुकान पर चाय और पानी पीने के लिए रुके थे। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने रुपयों से भरा काले रंग का बैग अपने पास रखा हुआ था।

इसी बीच शिक्षक पानी पीने के लिए गिलास उठाकर दुकान के बाहर निकले और बैग कुर्सी पर ही रख दिया। बस इसी मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात युवक दुकान के अंदर पहुंचा और बड़ी चालाकी से बैग उठाकर बाहर खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को भनक तक नहीं लग सकी। घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल वीडियो में युवक बैग उठाकर तेजी से बाहर निकलते और बाइक सवार साथी के साथ भागते हुए दिखाई दे रहा है। घटना के बाद शिक्षक ने तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना ने नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।