कलेक्ट्रेट चौराहे पर गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन

कलेक्ट्रेट चौराहे पर गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन

डिंडौरी। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट चौराहा में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गैस के दाम कम करने की मांग उठाई। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है,जिससे छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए यह बढ़ोतरी और भी मुश्किलें खड़ी कर रही है। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से रोजमर्रा के खर्चों में इजाफा हो रहा है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। व्यापारियों ने भी चिंता जताते हुए कहा कि बढ़ती लागत के कारण उन्हें अपने उत्पादों और सेवाओं के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं, जिससे ग्राहकों पर भी असर पड़ेगा। आप नेताओं ने सरकार से तत्काल इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।