केन–बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में पुष्पेंद्र सिंह का बड़ा बयान
“ पानी के नाम पर लोगों की जमीन और जीवन छीना जा रहा है” — पंचतत्व आंदोलन पर जताई चिंता

संवाददाता- सत्यनारायण तिवारी
मैहर – मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रस्तावित केन–बेतवा लिंक परियोजना को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बड़ा बयान देते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि
आज हालात ऐसे बन गए हैं कि आदिवासी और किसान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। लोग पानी में खड़े होकर, चिता पर लेटकर और पंचतत्व के माध्यम से यह संदेश दे रहे हैं* कि यदि उनकी जमीन और जीवन छीन लिया गया, तो यह उनके लिए जीते-जी मृत्यु के समान होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि
विकास के नाम पर हजारों लोगों को उनके घरों से बेघर करना और उनकी आवाज को अनसुना करना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है।* सरकार को चाहिए कि वह पहले प्रभावित लोगों की सहमति और पुनर्वास की स्पष्ट व्यवस्था सुनिश्चित करे।”











