कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के गिरोह का किया पर्दाफाश,आरोपियों के पास से 5 लाख का मशरुका जप्त

कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के गिरोह का किया पर्दाफाश,आरोपियों के पास से 5 लाख का मशरुका जप्त

आरोपियो की गिरफ्तारी एवं चोरी का माल बरामद, चोरी के 05 प्रकरणो का खुलासा

डिंडौरी। कोतवाली पुलिस को चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने मे बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी वाहनी सिंह, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक डिण्‍डौरी अमित वर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डिण्‍डौरी सतीश द्विवेदी के निर्देशन मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्‍व मे गठित टीम द्वारा विगत कुछ माह मे अलग- अलग स्‍थानो मे हुयी चोरी के प्रकरणो मे कार्यवाही करते हुये आरोपी इरफान खान पिता गुलमोहन खान उम्र 19 साल निवासी ग्राम मुडकी एवं एक बाल अपचारी के कब्‍जे से चोरी की गयी 05 मोटर साईकिल (MP52MC9874, MP20ME8563, MP52MD6640, MP52MD6132, एवं एक अन्‍य)एवं सोने चांदी के जेवर (सोने के पेंडल 02 नग, सोने की लोंग 01 नग, हाथो के छलबल चांदी के, चांदी की पायल मोटी वाली ) जप्‍त की गयी है । उक्‍त मशरूका थाना कोतवाली डिण्‍डौरी के अलग- अलग अपराधो मे वांछित था, जिसे आरोपीगण उपरोक्‍त के कब्‍जे से जप्‍त किया गया है । आरोपीगण द्वारा विगत कुछ माह से लगातार देहात क्षेत्रो मे बाहर खडे वाहनो को निशाना बनाया जाकर उन्‍हे चोरी किया जाता था। आरोपीगण चोरी करने के बाद वाहनो कर रंग बदलकर उन्‍हे बेचने की फिराक मे थे, तभी कोतवाली डिण्‍डौरी पुलिस द्वारा आरोपीगण को गिरफतार कर उनके कब्‍जे से चोरी किये गये मशरूका जप्‍त किया गया है । आरोपीगण से जप्‍त वाहनो मे 04 वाहन थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हुयी चोरी से संबंधित एवं अन्‍य 01 मोटरसाईकिल के मालिको की पता तलाश की जा रही है।

पुलिस द्वारा की गई जप्‍त मशरूका 

पुलिस के द्वारा आरोपियों के पास लगभग 5 लाख का मशरुका जप्त किया गया है,जिसमे 05 नग मोटर साईकिल कीमती करीब 4,10,000 रूपये है। वहीं सोने चांदी के जेवर (सोने के पेंडल 02 नग, सोने की लोंग 01 नग, हाथो के छलबल चांदी के, चांदी की पायल मोटी वाली ) कीमती करीब 1,08,000 रूपये है। इसमें कुल मशरूका कीमती करीब 5,18,000 रूपये है।

कार्यवाही में इनकी रही भूमिका

उक्‍त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उनि भिपेंद्र पाठक, सउनि अखिलेश श्रीवास, सउनि दिलीप झारिया, प्रआर 318 देवेंद्र पटले, 173 दिलीप पटेल, 293 भूपेंद्र यादव, 151 दीपक पटेल आरक्षक 332 श्‍याम तिवारी, 330 हेमंत झारिया, 60 कैलाश द्विवेदी, 211 सतेंद्र डहेरिया, 362 आशीष घरडे एवं तकनीकी सेल से प्रआर 202 मुकेश प्रधान की विशेष भूमिका रही ।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।