समनापुर में घरेलू गैस का दुरुपयोग पकड़ा, 2 सिलेंडर जब्त

समनापुर में घरेलू गैस का दुरुपयोग पकड़ा, 2 सिलेंडर जब्त

डिंडोरी,,कलेक्टर के निर्देशानुसार डिंडोरी जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 17 मार्च 2026 को खाद्य विभाग की टीम द्वारा समनापुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नितिन जायसवाल एवं आकाश तुरकर के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान समनापुर स्थित मनोहर चाय एवं गुनगुन फास्ट फूड सेंटर में घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया, जो कि नियमों का सीधा उल्लंघन है। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों प्रतिष्ठानों से एक-एक सिलेंडर जब्त किया। इस प्रकार कुल 2 घरेलू गैस सिलेंडर मौके से जप्त किए गए। जब्त सिलेंडरों को समनापुर इंडेन गैस एजेंसी के सुपुर्द किया गया। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध द्रविकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा जिले भर में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि इस तरह के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।इस कार्रवाई से यह साफ संदेश गया है कि नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।