पर्दाफाश! 13 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

पर्दाफाश! 13 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की कार्रवाई से खुला अवैध पशु तस्करी का मामला, अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज

डिंडौरी। जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र में मवेशियों की अवैध तस्करी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सजगता और पुलिस की तत्परता से 13 मवेशियों से भरा एक आईसर ट्रक पकड़ा गया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अमरपुर क्षेत्र से एक संदिग्ध आईसर ट्रक गुजर रहा था। स्थानीय ग्रामीणों को ट्रक की गतिविधि संदिग्ध लगी। जब उन्होंने ट्रक को ध्यान से देखा तो उसमें मवेशियों को बेहद क्रूर और अमानवीय तरीके से बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। मवेशियों की हालत देखकर ग्रामीणों को अवैध पशु तस्करी का संदेह हुआ। ग्रामीणों ने तत्काल अमरपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से ट्रक को घेराबंदी कर रोक लिया। पुलिस की मौजूदगी देखकर ट्रक चालक घबरा गया और अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें करीब 13 मवेशियों को बेहद संकरे स्थान में क्रूरता के साथ भरा हुआ पाया गया। कई मवेशियों की हालत भी खराब बताई जा रही है। पुलिस ने सभी मवेशियों को ट्रक से बाहर निकलवाया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की। पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और अन्य संबंधित लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही फरार चालक की तलाश भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मवेशियों की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में भी दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस कार्रवाई के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो मवेशियों को कहीं और ले जाया जा सकता था। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी इस तरह की अवैध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराध पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।