इंस्टाग्राम पर RSS के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, हिंदू समाज में आक्रोश — शिकायतकर्ताओं ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत

इंस्टाग्राम पर RSS के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट,

हिंदू समाज में आक्रोश — शिकायतकर्ताओं ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत

डिंडौरी। सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रहे आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर जिले में एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की डिंडौरी जिला शाखा के सदस्यों ने कोतवाली थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन देकर इंस्टाग्राम पर प्रसारित एक कथित अपमानजनक पोस्ट के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।शिकायतकर्ताओं ने बताया कि 25 नवंबर 2025 को इंस्टाग्राम अकाउंट शेख शहीक खान से एक पोस्ट साझा की गई, जिसमें RSS के नाम वाली टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति के ऊपर कुत्ते की आपत्तिजनक छवि पेशाब करती हुई दिखाई गई है। संघ के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह पोस्ट न केवल संगठन का अपमान है, बल्कि करोड़ों स्वयंसेवकों की राष्ट्रीय और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी कई धार्मिक पोस्टों पर अनुचित टिप्पणियां की गई हैं, जिससे समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ऐसी सामग्री सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ सकती है और दो समुदायों के बीच अनावश्यक विवाद की स्थिति पैदा कर सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाए, क्योंकि इस तरह की पोस्ट से जिले में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है। शिकायत के साथ कथित भड़काऊ पोस्ट की प्रति भी संलग्न की गई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। अधिकारी जल्द ही पूरे मामले का सत्यापन कर विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर बढ़ते ऐसे विवादित कंटेंट को लेकर लोगों में नाराजगी है और सभी शिकायतकर्ताओं ने अपील की है कि समाज की शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिम्मेदाराना सोशल मीडिया उपयोग आवश्यक है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।