समनापुर में जुआ खेलते 10 लोग पकड़े गए, दो प्रकरण दर्ज,,,,,
पुलिस ने दबिश देकर 11 हजार रुपये नकदी और ताश के पत्ते किए जब्त
डिंडौरी। जिले के समनापुर थानापुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपितयो के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 11 हजार रुपये की नकदी और ताश के 104 पत्ते जब्त किए हैं। 16 और 17 नवंबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि उत्कृष्ट विद्यालय मैदान समनापुर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना समनापुर पुलिस ने टीम गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलते हुए 10 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने पहले प्रकरण में तीरथ प्रसाद राव और रामकीर्तन राव निवासी अमरपुर, बुद्ध सिंह मुराली और दिलीप कुमार यादव निवासी बम्हनी तथा बलदाऊ सिंह गौतम निवासी जाताडोंगरी को पकड़ा। इनके कब्जे से 5300 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। वहीं, दूसरे प्रकरण में वीरेंद्र सोनवानी निवासी बरबसपुर थाना डिंडौरी, कल्याण प्रसाद राव और राजेंद्र राव निवासी अमरपुर, जगदीश रोहरा निवासी नर्मदागंज डिंडौरी तथा रामसुजान राव निवासी किसलपुरी को पकड़ा गया। इनके पास से 5700 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेंद्र पाठक, सहायक उपनिरीक्षक अनिल उसराठे, प्रधान आरक्षक राजेश मरावी, रामरतन मार्को, आरक्षक गोकुल पाटीदार, सुनील कुमार पट्टा और एसएसयू आरक्षक सिद्धार्थ बर्मन की विशेष भूमिका रही।











