फ्लेक्स और फोटो खूब लगे, मगर पानी की बूंद तक नहीं पोस्टरों की चमक से गायब मटका, प्यासे राहगीर खरीद रहे पानी की बोतल

फ्लेक्स और फोटो खूब लगे, मगर पानी की बूंद तक नहीं

पोस्टरों की चमक से गायब मटका, प्यासे राहगीर खरीद रहे पानी की बोतल

डिंडोरी। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए लगाए जाने वाले सार्वजनिक प्याऊ इस बार सवालों के घेरे में हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में बड़े-बड़े पोस्टर, फ्लेक्स और प्रचार सामग्री तो नजर आ रही है, लेकिन जहां लोगों को ठंडे पानी की जरूरत है, वहां कई स्थानों पर प्याऊ के मटके ही गायब हैं या फिर केवल नाम मात्र के दिखाई दे रहे हैं। स्थिति यह है कि चिलचिलाती धूप में सफर कर रहे राहगीरों को अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूरी में पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में हर वर्ष नगर के विभिन्न स्थानों पर प्याऊ शुरू किए जाते थे, जिससे यात्रियों और मजदूर वर्ग को राहत मिलती थी। लेकिन इस बार व्यवस्थाओं की जगह प्रचार पर ज्यादा ध्यान दिया गया। कई स्थानों पर प्याऊ के नाम पर केवल पोस्टर और बैनर दिखाई दे रहे हैं, जबकि पानी की व्यवस्था नदारद है। लोगों का आरोप है कि जनसेवा से जुड़े कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजी तैयारियों तक सीमित हैं।

नागरिकों ने मांग की है कि नगर में तत्काल सभी प्याऊ चालू किए जाएं, नियमित पानी की व्यवस्था सुनिश्चित हो। लोगों का कहना है कि जनता को भाषण और प्रचार नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाली सुविधाएं चाहिए।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।