हरिजन” शब्द के प्रयोग पर भीम आर्मी का विरोध, कार्यवाही की मांग : एड. विक्रम सूर्यवंशी

हरिजन” शब्द के प्रयोग पर भीम आर्मी का विरोध, कार्यवाही की मांग : एड. विक्रम सूर्यवंशी

मैहर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला मैहर के तत्वाधान में ग्राम पंचायत भेड़ा में आयोजित होने वाले “श्रीराम चरित्र मानस एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा सम्मेलन” के पोस्टर में “हरिजन” शब्द के प्रयोग को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि पंडित रामनिवास उरमलिया द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। भीम आर्मी ने केंद्र सरकार के निर्देशों व सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि “हरिजन” शब्द का प्रयोग प्रतिबंधित व आपत्तिजनक है, इसके बावजूद इसका उपयोग किया जाना गंभीर अपराध है। संगठन ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(R)(S)(U) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि 2 दिवस के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर 20 अप्रैल 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान सिद्धार्थ नालंदा (प्रदेश सचिव आजाद समाज पार्टी कांशीराम), विक्रम सूर्यवंशी (जिलाध्यक्ष भीम आर्मी), राघवेंद्र अहिरवार (जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी), दीपक प्रजापति, दिलीप साकेत, शेखर साकेत, सागर चौधरी, अरुण साकेत, प्रदीप साकेत, देवीदीन चौधरी एवं नागेंद्र सूर्यवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More