पति ने बेडरूम में लगाया हिडन कैमरा , फिर रोते हुए पहुंचा थाने – बोला , साहब , देखो मेरी बीवी …

पति ने बेडरूम में लगाया हिडन कैमरा , फिर रोते हुए पहुंचा थाने – बोला , साहब , देखो मेरी बीवी …

श्री निवास मिश्रा 

मध्य प्रदेश के पन्ना में एक रेल कर्मचारी ने अपनी ही बीवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस अधीक्षक ऑफिस में वो पत्नी की बर्बरता का सबूत लेकर पहुंचा. बोला- साहब मुझे मेरी बीवी से बचाओ. ये वीडिये देखिए, वो मुझे किस तरह मारती-पीटती है. पीड़ित युवक ने मारपीट की वारदात को हिडन कैमरे में रिकॉर्ड भी किया था. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, 30 साला के लोकेश मांझी रेलवे विभाग में लोको पायलट के पद पर कार्यरत है. उन्होंने जून 2023 में हर्षिता रैकवार नाम की लड़की से शादी की थी. लोकेश का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी, सास और साला पैसों और सोने-चांदी की मांग करने लगे. पत्नी शादी के बाद से ही उन्हें उनके माता-पिता और दोस्तों से मिलने नहीं देती।

लोकेश कुमार मांझी पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील का रहने वाले हैं. वह इस समय सतना में रह रहे हैं. लोकेश का कहना है कि मैंने गरीब घर की लड़की से शादी करने का फैसला किया था. मैंने शादी में कोई भी दान दहेज नहीं लिया था. लड़की के पिता पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं. शादी के बाद से पत्नी मुझे मेरे माता-पिता से बात नहीं करने देती है और न ही मेरे घर में किसी को आने देती है।

लगाना पड़ा हिडन कैमरा

युवक का आरोप है कि पत्नी दोस्तों से भी नहीं मिलने देती है. वह न ही घर के काम में मदद करती है. लोकेश ने शिकायत में कहा है कि पत्नी मेरे साथ गाली-गलौज व मारपीट करती रहती है. इस वजह से मैंने घर में कैमरा लगा दिया, जिसके वीडियो मेरे पास मौजूद हैं. मुझसे झगड़ा करने के बाद पत्नी ने अपनी मां और भाई को सतना बुलाया और 20 मार्च 2025 को मेरे साथ सभी ने मारपीट की थी, जिससे मुझे चोटें आई थीं. इस मामले की शिकायत सतना थाने में की थी।

पीड़ित ने कहा कि जब पुलिस से शिकायत करने की जानकारी पत्नी और उसके घरवालों को हुई तो उसने धमकी दी कि मैं आत्महत्या कर लूंगी और बेटी को भी मार दूंगी. इसी के साथ तुम्हें और तुम्हारे परिवार वालों को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दूंगी।

मच्छर मारने की दवा पिलाई

लोकेश ने कहा कि मेरी पत्नी एक बार मच्छर मारने वाली दवा भी पी चुकी है. मैं बहुत भयभीत व परेशान हूं. मैंने थाना अजयगढ में भी आवेदन पत्र दिया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से अब यह आवेदन दे रहा हूं. मुझे न्याय मिले और मेरी पत्नी से मुझे बचाया जाए।

सच का सामना न्यूज आपको रखे आगे 

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।