ब्रेकिंग न्यूज,,मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

ब्रेकिंग न्यूज मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

मध्य प्रदेश में सत्ता की कमान कौन संभालेगा, इसका फैसला हो गया है. प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज विधायक दल की बैठक हुई. इसमें फैसला लिया गया कि मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए सीएम होंगे. इसके साथ ही जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है. नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है.

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा, इसे लेकर कई दिनों से जारी सस्पेंस आज खत्म हो गया. विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर सहमति बन गई है. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं. मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है. जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने ही मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया था. इस ऐलान के साथ ही सभी कयासों पर विराम लग गया है. अब सूबे की कमान मोहन यादव के हाथों में होगी.

बीजेपी ने मध्य प्रदेश में भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर सरकार का गठन किया है. दरअसल, एमपी में भी दो डिप्टी सीएम होंगे. ये जिम्मेदारी जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को सौंपी गई है. इसके साथ ही बीजेपी के सीनियर लीडर नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इस अहम फैसले से पहले बीजेपी आलाकमान ने आज भोपाल में पर्यवेक्षकों की एक टीम भेजी थी. इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण के नाम शामिल हैं.

भोपाल पहुंचने के बाद मनोहरलाल खट्टर और अन्य पर्यवेक्षक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले शिवराज सिंह से मुलाकात की थी. बताया जा रहा था कि खट्टर बीजेपी आलाकमान का फरमान लेकर दिल्ली से पहुंचे थे.खट्टर के भोपाल पहुंचने के बाद भी नड्डा लगातार उनके साथ संपर्क में बने हुए थे. पार्टी कार्यालय में जहां विधायक दल की बैठक चल रही थी. वहीं, पार्टी ऑफिस के बाहर प्रह्लाद पटेल और शिवराज सिंह चौहान के समर्थक नारेबाजी कर रहे थे.

सच का सामना न्यूज प्रधान संपादक सुशील ठाकुर संपर्क सूत्र 8827938933

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।