कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी देशी अंग्रेजी कम्पोजिट शराब दुकान दमोह डी का लाइसेंस किया निरस्त

कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

देशी अंग्रेजी कम्पोजिट शराब दुकान दमोह डी का लाइसेंस किया निरस्त

दमोह,,जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दमोह स्थित एक शराब दुकान पर बड़ी कार्रवाई की है। लगातार प्राप्त शिकायतों और निरीक्षण में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के आरोप पर संबंधित दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया लगातार ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिनमें शराब दुकानों द्वारा अनियमितताएं, अवैध विक्रय और निर्धारित दरों से अधिक कीमत पर शराब बेचने की जानकारी दी जा रही थी। विभागीय अधिकारियों को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने पर स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित शराब दुकान को एक अन्य स्थान के लिए लाइसेंस जारी किया गया था, जबकि संचालन किसी दूसरे स्थान पर किया जा रहा था। जिस स्थान पर दुकान संचालित हो रही थी, वहां का कोई वैध लाइसेंस उपलब्ध नहीं था। जांच में यह भी सामने आया कि शराब निर्धारित दरों से अधिक मूल्य पर बेची जा रही थी। दुकान पर लगाया गया साइन बोर्ड भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था और आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं पाए गए। इस प्रकार गंभीर अनियमितताएं सामने आने के आरोप पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। इस कार्रवाई का उद्देश्य आमजन का प्रशासन पर विश्वास बनाए रखना है तथा यह संदेश देना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी अनुज्ञप्तिधारियों से शासन के नियमों एवं निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कभी भी निरीक्षण कर कार्रवाई की जा सकती है। गांव-गांव से अवैध शराब बिक्री और अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। युवाओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करने तथा समाजहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।