मांगों के पूरा नहीं होने पर दी हड़ताल की चेतावनी,स्वास्थ्य कर्मियों ने सौपा ज्ञापन

मांगों के पूरा नहीं होने पर दी हड़ताल की चेतावनी,स्वास्थ्य कर्मियों ने सौपा ज्ञापन

डिंडोरी:-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को पूरा नहीं पर नाराजगी जताई है और आगामी 2 जून 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।इस बाबद संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश उरैती के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे और सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी को ज्ञापन सौंपते हुए शासन से शीघ्र मांगें पूरी करने की मांग की है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित मांगों में नियमितीकरण, वेतन विसंगति सुधार,नई पेंशन योजना के लाभ, डीए, सामान्य कार्य सामान्य वेतन, नौकरी सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं की मांग शामिल है। संघ के मुताबिक अब तक शासन द्वारा उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी के साथ सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपते हुये जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश उरैती ने बताया कि यदि शासन स्तर पर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो 2 जून 2026 से जिलेभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।ज्ञापन में मांग पूरी नहीं होने पर 2 जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल के बाद 8 जून को मुख्यमंत्री निवास घेराव का उल्लेख भी किया गया है।

प्रभावित होने वाली स्वास्थ्य सेवाएँ।

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल का असर विशेष रूप से टीकाकरण, प्रसूति सेवाएं, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, मरीज की जांच, प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर पड़ सकता है, वर्तमान में गर्मी के मौसम में डायरिया, वायरल फीवर, लू एवं अन्य मौसमी बीमारियों से संबंधित सेवाएं प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नेहा सिहारें,उपेन्द्र पारासर जिला उपाध्यक्ष,जिला कोषाध्यक्ष, राजेश मरावी जिला संयोजक,संतोष बर्मन जिला सचिव, कमल ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी, गिरीश डेहरिया जिला सह मीडिया प्रभारी अंजना धुर्वे जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रूपा नामदेव जिला महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ मार्गदर्शक सुशील नामदेव, आनंद मोहरे, अंकित चौरसिया, विजय, एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।