डिंडौरी के बिछिया स्थित शारदा ढाबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 144 लीटर अवैध शराब जब्त

डिंडौरी के बिछिया स्थित शारदा ढाबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 144 लीटर अवैध शराब जब्त

डिंडौरी। जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शारदा ढाबा में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके से करीब 144 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 9 हजार रुपए बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि बिछिया क्षेत्र के शारदा ढाबा में अवैध रूप से शराब का संग्रहण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। छापेमारी के दौरान ढाबे से बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मामले से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा जब्त शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।