अजगर बीट में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध साल चिरान लकड़ी जप्त

डिंडोरी।वनमण्डलाधिकारी सामान्य वनमण्डल भारती ठाकरे एवं उप वनमंडल अधिकारी गाड़ासरई सुरेन्द्र सिंह जाटव के कुशल मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर वन परिक्षेत्र अधिकारी रेवा सिंह परस्ते के निर्देशन में सोमवार की सुबह वन गश्ती टीम को साल प्रजाति की चिरान लकड़ी को बरामद करने में सफलता हासिल हुई है।जानकारी के मुताबिक वन अमले को वन बीट अजगर अन्तर्गत वन ग्राम लमोठा में अवैध रूप से साल चिरान लकड़ी के भंडारण की सूचना प्राप्त हुई थी।सूचना के मद्देनजर वन अमले ने सोमवार को दो स्थानों पर छापा मार कार्यवाही करते हुये अवैध साल चिरान जप्त करते हुये बसोरी सिंह पिता गंगा राम वाटिया और गलीराम पिता गहरु गौंड के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 और 52 के तहत प्रकरण कायम किया है। कार्यवाही में इन्द्रसिंह पट्टा वनरक्षक,श्रीमत्ति प्रेगवत्ती मरावी वनरक्षक, पवन कुमार यादव वनरक्षक, राकेश कुमार तेकाम वाहन चालक,शुभाष कुमार पट्टा सुरक्षा श्रमिक दादूलाल मरकाम सुरक्षा श्रमिक एवं विश्नू सिंह अध्यक्ष वन सुरक्षा समिति लमोठा का विशेष योगदान रहा।










