725 क्विंटल अमानक मसूर खरीदी मामला: बी-पैक्स डिंडोरी के खरीदी केंद्र प्रभारी पर एफआईआर के आदेश

725 क्विंटल अमानक मसूर खरीदी मामला: बी-पैक्स डिंडोरी के खरीदी केंद्र प्रभारी पर एफआईआर के आदेश

डिंडोरी ,,जिले में समर्थन मूल्य पर चल रहे मसूर उपार्जन केंद्र में बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बी-पैक्स डिंडोरी के खरीदी केंद्र प्रभारी एवं प्रबंधक रघुवर सिंह गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए गए हैं। मामला अमानक स्तर की मसूर की खरीदी से जुड़ा हुआ है, जिसमें शासन की उपार्जन नीति का उल्लंघन पाया गया है। जानकारी के अनुसार कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी डिंडोरी आकाश तुरकर द्वारा 19 मई 2026 को एमपीडब्ल्यूएलसी गोदाम निगवानी स्थित चना एवं मसूर उपार्जन केंद्र की जांच की गई। जांच खरीदी केंद्र प्रभारी रघुवर सिंह गौतम की उपस्थिति में पंचों के समक्ष संपन्न हुई। जांच प्रतिवेदन में खुलासा हुआ कि कृषक धन सिंह द्वारा लाई गई 17 बोरी अमानक मसूर को बिना छन्ना-पंखा एवं साफ-सफाई के सीधे शासकीय बारदानों में भरकर खरीदी कर ली गई।

जांच के दौरान गोदाम क्रमांक-19 के बाहर रखी 250 बोरियों में लगभग 125 क्विंटल मसूर तथा गोदाम क्रमांक-18 में रखी 1200 बोरियों में लगभग 600 क्विंटल मसूर अमानक स्तर का पाया गया। इस प्रकार कुल 1450 बोरियों में लगभग 725 क्विंटल अमानक मसूर खरीदी किए जाने की पुष्टि जांच दल द्वारा की गई। जांच प्रतिवेदन सामने आने के बाद खरीदी केंद्र प्रभारी रघुवर सिंह गौतम को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। इसके जवाब में रघुवर सिंह गौतम ने अपने लिखित उत्तर में स्वीकार किया कि कृषक धन सिंह द्वारा लाई गई मसूर बिना साफ-सफाई और छन्ना-पंखा लगाए शासकीय बारदानों में भरी गई थी। साथ ही गोदाम क्रमांक-19 में रखी मसूर में तेवड़ा, कचरा एवं सिकुड़े हुए दाने पाए जाने की बात भी स्वीकार की गई। वहीं गोदाम क्रमांक-18 में रखी 1200 बोरियों के संबंध में प्रस्तुत जवाब में कहा गया कि बारिश के कारण मसूर भीग गई थी, जिससे नमी की मात्रा अधिक हो गई। प्रभारी द्वारा यह भी लिखा गया कि उक्त मसूर को दोबारा ढालकर, सुखाकर एवं साफ कर FAQ गुणवत्ता में परिवर्तित किया जाएगा। प्रशासन ने इसे भी परोक्ष रूप से आरोप स्वीकार करना माना है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन एवं प्रस्तुत जवाब का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। परीक्षण में पाया गया कि खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 की शासन स्तर से जारी उपार्जन नीति की कंडिका 7, 8.7 एवं 10(3)(5), 10(3)(7) का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है।

इसके बाद संबंधित अधिकारी द्वारा सहायक आयुक्त सहकारिता जिला डिंडोरी को निर्देशित किया गया है कि बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बी-पैक्स डिंडोरी के प्रबंधक एवं खरीदी केंद्र प्रभारी रघुवर सिंह गौतम के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई जाए तथा एफआईआर की प्रति कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद जिले में समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। किसानों के लिए निर्धारित गुणवत्ता मानकों की अनदेखी कर अमानक उपज की खरीदी किए जाने से शासन को आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासनिक कार्रवाई के बाद इस मामले में और कौन-कौन जिम्मेदार सामने आते हैं।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।