गन्नागुड़ा में कुएं को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

गन्नागुड़ा में कुएं को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट

पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

Oplus_16908288

डिंडोरी। जिले के गाड़ा सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गन्नागुड़ा में शासकीय भूमि पर बने कुएं को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से रोशनी जैतवार ने गाड़ासरई थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पीड़ित परिवार ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर से भी न्याय की मांग की है। शिकायत में रोशनी जैतवार ने बताया कि वह भोपाल स्थित एक धागा कंपनी में कार्यरत है, जबकि उसके माता-पिता गांव में उसके नाना दयाराम मरावी के घर पर रहते हैं। परिवार के अनुसार नाना के घर के समीप स्थित शासकीय भूमि पर लगभग तीन वर्ष पूर्व ग्रामीण उपयोग और निस्तार के उद्देश्य से एक कुआं खुदवाया गया था। लगातार मिट्टी धंसने और झडने की समस्या के चलते कुएं का मरम्मत और कंक्रीट कार्य कराया जा रहा था। पीड़िता के मुताबिक 20 मई 2026 को दोपहर करीब एक बजे गांव के ही संतोष श्याम, पिच्चू गौड़, अजमेर पट्टा और शंकर पट्टा जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंचे और कुएं में मिट्टी पत्थर से पुराई करने लगे। जब रोशनी जैतवार और उसके माता-पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कहा कि “सरकारी जमीन पर कुआं क्यों बनवाया गया है।” इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि अजमेर पट्टा ने रोशनी जैतवार को धक्का देकर गिरा दिया तथा घसीटते हुए थप्पड़ मारे। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो भी पीड़ित परिवार द्वारा बनाया गया है। पीड़ितों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम के वीडियो और अन्य साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी वजह से परिवार ने डिंडोरी पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं गांव में इस घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।