बजाग ब्लॉक में मेडिकल दुकानों की जांच, अनियमितताओं पर एक स्टोर बंद

बजाग ब्लॉक में मेडिकल दुकानों की जांच, अनियमितताओं पर एक स्टोर बंद

डिंडोरी,,कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार गठित जांच टीम ने डिंडोरी जिले के बजाग ब्लॉक में संचालित मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर्या मेडिकल स्टोर्स, मौनी बाबा मेडिकल स्टोर्स एवं साईं मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। जांच के दौरान टीम को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। कुछ मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी दवाएं अन्य दवाओं के साथ स्टॉक में पाई गईं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती हैं। इसके अलावा, कुछ दुकानों पर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति भी सामने आई, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। कार्रवाई करते हुए टीम ने एक मेडिकल स्टोर को फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के कारण तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। यह दुकान तब तक बंद रहेगी जब तक वहां फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो जाती। साथ ही, संबंधित मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने सभी दवा विक्रेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और मेडिकल स्टोर्स का संचालन सही तरीके से करें।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की जांच लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।