लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर सेक्टर पर्यवेक्षक निलंबित

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर सेक्टर पर्यवेक्षक निलंबित

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के आदेशानुसार सेक्टर मानिकपुर की पर्यवेक्षक श्रीमती लक्ष्मी शिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर मानिकपुर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र डोमदादर में विगत चार माह से बच्चों के लिए शौचालय में भोजन तैयार किए जाने का मामला सामने आया था, जिससे स्वच्छता संबंधी गंभीर लापरवाही उजागर हुई। जांच में पाया गया कि संबंधित पर्यवेक्षक द्वारा निर्धारित निरीक्षण नहीं किया गया तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग में कमी रही। शासन के निर्देशानुसार सेक्टर पर्यवेक्षक को प्रति माह निर्धारित संख्या में भ्रमण करना अनिवार्य है, जिसका पालन नहीं किया गया। इस संबंध में पूर्व में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, किन्तु प्रस्तुत उत्तर संतोषजनक नहीं पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया गया। निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, मेहंदवानी कार्यालय निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता देय होगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।