डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा: कैप्सूल ट्रक ने पांच ग्रामीणों को कुचला, एक गंभीर जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाईवे पर देर रात दर्दनाक घटना, कलेक्टर और एसपी पहुंचे मौके पर पहुंचे

डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा: कैप्सूल ट्रक ने पांच ग्रामीणों को कुचला, एक गंभीर

जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाईवे पर देर रात दर्दनाक घटना, कलेक्टर और एसपी पहुंचे मौके पर पहुंचे

डिंडौरी,,, जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें पांच ग्रामीणों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत किकरा तालाब गांव के पास की बताई जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम परसवाह और करवेमट्ठा के ग्रामीण एक पारिवारिक चौक कार्यक्रम में शामिल होकर पिकअप वाहन से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पिकअप का टायर अचानक पंचर हो गया। चालक ने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर दिया, जिसके बाद सभी लोग नीचे उतरकर खड़े हो गए। तभी गोरखपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा सीमेंट राखड़ से भरा एक कैप्सूल ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ गया।

हादसा इतना भयावह था कि ट्रक ने न केवल ग्रामीणों को कुचल दिया, बल्कि सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय, एक गरीब ग्रामीण की छोटी होटल और पास स्थित मढ़िया को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि होटल संचालक उस समय मौके पर मौजूद नहीं था, अन्यथा मृतकों की संख्या और अधिक हो सकती थी। इस दर्दनाक दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मृतकों में दो ग्राम परसवाह, दो करवेमट्ठा और एक उफरी गांव के निवासी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही एसडीओपी, थाना प्रभारी गाड़ासरई सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाड़ासरई पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह मौके पर पहुंचे तथा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी । अधिकारियों ने हर संभव शासकीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को शीघ्र आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।