देवगांव पंचायत में ताला, सचिव नदारद… ग्रामीणों के हक़ पर लापरवाही का ताला,महीनों से बंद है कार्यालय, प्रमाण पत्र और योजनाओं के काम ठप — प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल

देवगांव पंचायत में ताला, सचिव नदारद… ग्रामीणों के हक़ पर लापरवाही का ताला,महीनों से बंद है कार्यालय, प्रमाण पत्र और योजनाओं के काम ठप — प्रशासन की अनदेखी पर उठे सवाल

डिंडोरी। जिले के ग्राम पंचायत देवगांव में पिछले लगभग एक माह से पंचायत कार्यालय में ताला लटका हुआ है। पंचायत सचिव की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत सचिव लंबे समय से कार्यालय नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते पंचायत में होने वाले जरूरी काम पूरी तरह ठप पड़े हैं। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, आय-निवास प्रमाण पत्र के आवेदन, पेंशन संबंधी कार्य तथा अन्य शासकीय योजनाओं के दस्तावेजों के लिए ग्रामीणों को बार-बार पंचायत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन कार्यालय बंद मिलने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। सरपंच मनोज का कहना है कि पंचायत में ताला लटका रहने से कई जरूरी कार्य लंबित पड़े हैं, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले परिवारों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत सचिव की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और बंद पड़े पंचायत कार्यालय को तत्काल चालू कराया जाए, ताकि ग्रामीणों के जरूरी कार्य समय पर हो सकें। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।