CMO नगर परिषद डिंडोरी को कारण बताओ नोटिस सीवर लाइन, एसटीपी निर्माण कार्य की होगी जांच, 

CMO नगर परिषद डिंडोरी को कारण बताओ नोटिस सीवर लाइन, एसटीपी निर्माण कार्य की होगी जांच, 

डिंडोरी,, नगर परिषद डिंडौरी में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत किए जा रहे सीवर लाइन एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण कार्य से संबंधित शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा संभावित लीकेज के कारण तालाब के पानी के प्रदूषित होने की आशंका के मामले में कलेक्टर द्वारा जांच के निर्देश दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी डिंडौरी स्थित डेम/तालाब के भीतर से सीवर लाइन डाली गई है, जिसमें कुछ स्थानों पर संभावित लीकेज की आशंका व्यक्त की गई है। इससे तालाब के पानी के प्रदूषित होने की संभावना को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता व्यक्त की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा वास्तविक स्थिति की जांच के लिए एक जांच दल गठित किया गया है। जांच दल को आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद डिंडौरी को निर्देशित किया गया था। इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर द्वारा 25 फरवरी 2026 को आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को जांच में सहयोग करने तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय-सीमा के बावजूद नगर परिषद द्वारा अपेक्षित जानकारी एवं अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद डिंडौरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।