राम मंदिर पर CM योगी ने दी एक और खुशखबरी, काम को अभूतपूर्व बताकर किसे कहा ‘शुक्रिया’

Ram Mandir in Ayodhya: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम का निर्माणाधीन भव्य एवं दिव्य मंदिर आज विद्युत कनेक्शन से परिपूर्ण हो गया. इस राष्ट्र मंदिर को जगमग करने का अभूतपूर्व कार्य करने वाले उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) का धन्यवाद!”

उन्होंने आगे लिखा, “इस बहुप्रतीक्षित रामकाज के संपन्न होने की सभी रामभक्तों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! जय श्री राम!”

वहीं, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने सीएम योगी के ट्विट को रिट्विट करते हुए उनका धन्यवाद किया है. मालूम हो कि अयोध्या में भगवान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होने वाला है. इस आयोजन में भाग लेने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने करीब 3 हजार VVIP लोगों आमंत्रण भेजा है.

Source link

Leave a Comment

Read More

सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी रोड, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल,,,,,,,, ग्राम पंचायत नुनखान में पंचायत भवन से टिकरी टोला मार्ग तक बनाई गई सड़क की परतें उखड़ीं, जगह-जगह निकलने लगी गिट्टी; सरपंच के कथित बयान ने खोल राज

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल के 5 किलोमीटर क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी,,,,,  लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

अनिता खनूजा वेयरहाउस में मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, सरकारी धान महाराष्ट्र भेजने की तैयारी पर उठे सवाल,,,,,,,,, रीवा के ट्रक चालक ने मारपीट कर चाबी छीनने की पुलिस से की शिकायत, वेयरहाउस के मुंशी ने भी लगाया माल लेकर भागने का आरोप; दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

शारदेय नवरात्रि की व्यापक तैयारियों के बीच एसडीएम मैहर के सख्त निर्देश,10 दिन नगरपालिका क्षेत्र में नहीं बिकेगा अंडा मांस। मैहर शारदा धाम में प्रशासक का नवाचार, मिलेंगे देशी घी के लड्डू। माई के नौ स्वरूपों के तमाम आयोजनों से रंगमई होगी नवरात्रि।